Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pre Monsoon Rain: उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में तेज अंधड़ संग भारी वर्षा, आदि कैलास मार्ग बंद; यात्री फंसे

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 04:14 PM (IST)

    पिथौरागढ़ में भारी वर्षा के कारण तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर मलघाट के पास मलबा आने से आदि कैलास यात्री फंसे हुए हैं। पहाड़ से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। धारचूला से आदि कैलास जाने वाले और वहां से लौट रहे यात्री पांगला के पास फंसे हैं। बीआरओ मौसम शांत होने के बाद मार्ग खोलने की कार्यवाही करेगा। मुनस्यारी में तेज वर्षा से नुकसान हुआ है।

    Hero Image
    पहाड़ की तरफ से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जागरण आर्काइव

    जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सीमांत की धारचूला और मुनस्यारी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को दिन में एक बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया। तेज अंधड़ के साथ भारी वर्षा हुई । भारी वर्षा से तवाघाट -लिपुलेख मार्ग पर तवाघाट से लगभग चार किमी दूर मलघाट नामक स्थान पर दो जगहों पर भारी मलबा आ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ की तरफ से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। धारचूला से आदि कैलास जाने वाले यात्री तवाघाट में फंसे है तो आदि कैलास दर्शन कर वापस लौट रहे यात्री पांगला से आगे फंसे हैं। क्षेत्र में अभी भी वर्षा जारी है। सड़क संचालक बीआरओ का कहना है कि मौसम के शांत होने के बाद और पहाड़ की तरफ से पत्थरों का गिरना बंद होने के बाद ही मार्ग खोलने की कार्यवाही होगी।

    धारचूला से आदि कैलास दर्शन के लिए जाने वाले अधिकांश यात्री मौसम के खराब होने से पूर्व मलघाट से आगे बढ़ चुके थे। दोपहर 12 बजे के बाद धारचूला से रवाना होने वाले यात्री फंसे हैं। वहीं आदि कैलास से लौट रहे सभी यात्री फंसे हैं। मुनस्यारी में भी तेज अंधड़ के साथ वर्षा से कुछ मकानों की छतें उड़ चुकी हैं। जिले के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली है।