Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व विधायक लीला राम शर्मा नहीं रहे

    By Edited By:
    Updated: Tue, 31 Jul 2012 10:05 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लीला राम शर्मा का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन पर पूरा जिला शोकमग्न है। वह विगत कुछ दिनों से बीमार होकर जिला अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार की प्रात: उन्होंने अंतिम सांस ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लग गया। उनकी शवयात्रा में काफी संख्या में लोग शरीक हुए। उनका अंतिम संस्कार काली नदी किनारे किया गया। उनके पुत्र राजू शर्मा और पंकज शर्मा ने मुखाग्नि दी। पिथौरागढ़ नगर के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लीला राम शर्मा कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे थे। वह डीडीहाट क्षेत्र के विधायक भी रह चुके हैं। जिले के सम्मानित अधिवक्ता भी रहे हैं। उनके निधन पर विभिन्न राजनैतिक संगठन, बार संघ सहित तमाम सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।

    पूर्व विधायक शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य, विधायक मयूख महर, नारायण राम आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष किशन भंडारी ने भी शोक जताया है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन भट्ट ने उनके निधन को अधिवक्ताओं के लिए अपूरणीय क्षति बताया। बसपा प्रदेश सचिव जगजीवन सिंह कन्याल ने कहा लीला राम शर्मा के निधन से आई शून्यता की पूर्ति नहीं की जा सकती। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्र लुंठी की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष रवीन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, दर्शन फुलेरिया, होशियार सिंह, नितिन महर, डीएन भट्ट, पवन पाटनी आदि मौजूद थे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर