Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन के बॉर्डर पर बनेगी 6 KM लंबी सुरंग, बूंदी से सीधे नपलच्यु पहुंचेगे वाहन; समझें किस तरह से होगा फायदा

    चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट-लिपुलेख (NH-9) मार्ग पर बूंदी से गर्ब्यांग तक सुरंग बनाई जाएगी। इससे उच्च हिमालयी क्षेत्र में मानसून और शीतकाल में भी यातायात जारी रहेगा। सेना और अर्धसैन्य बलों को सामरिक मजबूती मिलेगी और पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। दिल्ली की एल्टीनाथ कंस्ट्रक्शन कंपनी ने प्रारंभिक सर्वे पूरा कर लिया है। ग्रामीणों की मांग है- पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार निर्माण किया जाए।

    By Jagran News Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Tue, 08 Apr 2025 12:59 PM (IST)
    Hero Image
    पिथौरागढ़ जिले के इसी बूंदी गांव के ऊपरी क्षेत्र खोसा से टनल निर्माण होगा l जागरण

    तेज सिंह गुंज्याल, धारचूला (पिथौरागढ़)। चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख (NH-9) अब बूंदी से गर्ब्यांग तक टनल (सुरंग) से गुजरेगा। उच्च हिमालयी भू-भाग में सुरंग बनने से मानसून काल और शीतकाल में बेरोकटोक यातायात जारी रहेगा।

    इससे सेना व अर्धसैन्य बलों के लिहाज से सामरिक रूप से मजबूती तो मिलेगी ही, पर्यटक गुंजी तक सहजता के साथ पहुंचेंगे तो व्यास घाटी में शीतकालीन पर्यटन कारोबार के द्वार भी खुलेंगे। सुरंग के लिए दिल्ली की एल्टीनाथ कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बूंदी से गर्ब्यांग तक प्रारंभिक सर्वे कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तवाघाट-लिपुलेख हाईवे बूंदी के पास उच्च हिमालयी भू-भाग से शुरू हो जाता है। बूंदी से छियालेख तक पहुंचने को सड़क पर कई मोड़ हैं। छियालेख से गर्ब्यांग के बीच दलदल वाला क्षेत्र है। यह मानसून काल में प्रभावित करता है।

    शीतकाल में हिमपात से हाईवे बंद होता रहता है। अब यह सड़क दो-तीन वर्षों में बूंदी से गर्ब्यांग तक सुरंग से होकर गुजरेगी। बीआरओ के अनुसार खोसा से गर्ब्यांग के कौक्स्यों तक सर्वे हो गया है। टनल बनते ही आदि कैलास, कैलास मानसरोवर, ओम पर्वत, कैलास दर्शन सुगम होंगे तो भारत-चीन व्यापार की राह आसान होगी।

    बूंदी और गर्ब्यांग के ग्रामीणों के साथ होगी बैठक

    टनल निर्माण को लेकर बीआरओ और कंपनी की बूंदी और गर्ब्यांग के ग्रामीणों संग बैठक होगी। बूंदी के ग्रामीणों की मांग है कि पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार खोसा से टनल का निर्माण किया जाए।

    नए सर्वे में चयनित दूसरे स्थल पर ग्रामीणों ने टनल निर्माण के दौरान बोल्डर और पत्थर गिरकर गांव तक पहुंचने की आशंका है। भाजपा नेता योगेश गर्ब्याल का कहना है कि टनल निर्माण से व्यास घाटी का तेजी से विकास होगा।

    बूंदी से गर्ब्यांग तक छह किमी लंबी सुरंग बननी है। एल्टीनाथ कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सर्वे किया है। बूंदी में सुरंग वाले स्थान पर वहां के ग्रामीणों ने आपत्त्ति जताई है। जिस पर जनसुनवाई हो चुकी है। ग्रामीणों की अपनी सलाह दी है। इस संबंध में जल्द बैठक प्रस्तावित है।

    - भावना दीपक वाड्रे, ओसी 67आरसीसी, बीआरओ

    यह भी पढ़ें: 4 साल बाद आई अक्ल! सीमा विवाद चीन को पड़ा बहुत भारी; भारत के इन कदमों से परेशान हो उठे थे जिनपिंग