विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में फ‍िर टूटा ग्लेशियर, दारमा घाटी के बालिंग और दुग्तू के बीच मचाई तबाही; लोगों ने भाग कर बचाई जान

By omprakash awasthiEdited By: Nirmala Bohra
Published: Mon, 08 May 2023 07:37 AM (IST)

Glacier Break चीन सीमा से लगी दारमा घाटी के बालिंग और दुग्तू के बीच लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटने से ...और पढ़ें

Glacier Break: चीन सीमा से लगी दारमा घाटी के बालिंग और दुग्तू के बीच लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटा
Glacier Break: चीन सीमा से लगी दारमा घाटी के बालिंग और दुग्तू के बीच लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटा

संवाद सूत्र, धारचूला : Glacier Break: उच्च हिमालय में ग्लेशियरों के खिसकने का सिलसिला जारी है। व्यास घाटी में गुंजी-आदि कैलास मार्ग कुटी से ज्योलिंगकोंग के मध्य चार स्थानों पर ग्लेशियर आने से बंद है।

रविवार की सुबह चीन सीमा से लगी दारमा घाटी के बालिंग और दुग्तू के बीच लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटने से बर्फ सड़क पर आ गई और मार्ग बंद हो गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों ने भाग कर जान बचाई।

लौखुंग नाले पर अचानक ग्लेशियर टूटने लगा

रविवार सुबह दारमा मार्ग पर बालिंग और दुग्तू के मध्य स्थित लौखुंग नाले पर अचानक ग्लेशियर टूटने लगा और हिमस्खलन होने लगा। नाले से बर्फ बहते हुए दारमा सड़क तक पहुंच गई। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे सात, आठ लोगों ने भाग कर जान बचाई।

ग्लेशियर बेस कैंप तक गए लोग भी फंस गए

मार्ग बंद होने से दुग्तु व पंचाचूली ग्लेशियर बेस कैंप तक गए लोग भी फंस गए। दुग्तू, दांतू, ढाकर गए वाहन भी फंस गए। इसकी सूचना मार्ग संचालक सीपीडब्ल्यूडी को दी गई। मार्ग पर लगभग 20 मीटर तक ग्लेशियर की बर्फ जमा हो गई।

बर्फ हटाने के लिए लोडर मशीन तैनात

सूचना के अनुसार सीपीडब्ल्यूडी के अभियंता अनिल सिंह ने बताया कि सड़क पर जमा बर्फ हटाने के लिए लोडर मशीन तैनात कर दी गई है। बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। रविवार सायं या फिर सोमवार सुबह तक मार्ग यातायात के लिए खोल दिया जाएगा

चार स्थानों पर ग्लेशियर आने से गुंजी आदि कैलास मार्ग बंद

व्यास घाटी में विगत तीन दिनों से चार स्थानों पर ग्लेशियर आने से बंद गुंजी आदि कैलास मार्ग खोला जा रहा है। एसडीएम दिवेश शाशनी ने बताया कि मार्ग के तीन से चार दिन के बीच खुलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बीआरओ से लगातार संपर्क किया जा रहा है ताकि मार्ग खुलने के बाद आदि कैलास यात्रा दल आदि कैलास पहुंचे।