विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब की दुकान बंद कराकर महिलाओं ने लोगों पिलाई छाछ

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 02:05 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 21 Apr 2017 06:00 AM (GMT+05:30)

अलकनंदा नदी तट पर नए बस अड्डा परिसर में खुली शराब की दुकान को सील करने के बाद आंदोलनकारी महिलाओं ...और पढ़ें

शराब की दुकान बंद कराकर महिलाओं ने लोगों पिलाई छाछ
शराब की दुकान बंद कराकर महिलाओं ने लोगों पिलाई छाछ

श्रीनगर गढ़वाल, [जेएनएन]: अलकनंदा नदी तट पर नए बस अड्डा परिसर में खुली शराब की दुकान को सील करने के बाद आंदोलनकारी महिलाओं ने शराब की दुकान के बाहर स्थानीय लोगों को छाछ पिलाई। वहीं, रिखणीखाल के बगेला मल्ला में शराब के खिलाफ आंदोलन कर रही महिलाओं पर शराब की दुकान में तोडफ़ोड़ करने व 46 हजार की नकदी लूटने के आरोप में दर्ज मुकदमे वापस लेने की विभिन्न संगठनों ने मांग की है।

श्रीनगर में शराब की दुकान के खिलाफ स्थानीय लोग धरना दे रहे हैं। महिलाओं के विरोध के चलते शराब की दुकान सील कर दी गई। इसके बाद धरनास्थल पर पीबी डोभाल और जगदम्बा रतूड़ी ने उपस्थित जनता और आंदोलनकारियों को दूध और छाछ का भी वितरण किया गया। 

इस मौके पर शिखा बमराड़ा, कमला जैन, सुरजी उनियाल, सीमा लखेड़ा, जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी जोशी, मंजू भट्ट, मीनाक्षी चमोली, संगीता जोशी, यशोदा खंडूड़ीचिलेड़ी से जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी जोशी आदि उपस्थित थे। 

वहीं प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत बगेला मल्ला में महिलाओं पर शराब की दुकान पर तोडफ़ोड़ और नकदी लूटे जाने को लेकर किए गए मुकदमे पर भाजयुमो व एनएसयूआइ ने कहा कि शराब के खिलाफ आंदोलन कर रही मातृशक्ति की आवाज को दबाने और कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। 

इस मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री जंगबहादुर सिंह रावत, विभाग संयोजक व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद कांति, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष रौथाण, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अमन रावत आदि मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि रिखणीखाल प्रखंड के वगेला मल्ला में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने से आक्रोशित महिलाओं ने ठेके पर तोड़फोड़ कर ताला भी जड़ दिया था। आरोप है कि आक्रोशित महिलाओं ने अंग्रेजी शराब की दुकान से 46 हजार रुपये की लूट लिए। 

घटना के बाद शराब ठेकेदार सूरज डोभाल पुत्र राकेश डोभाल की ओर से राजस्व पुलिस के समक्ष तहरीर देकर सात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। तहसीलदार रिखणीखाल धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: शराब की दुकान के विरोध में लाठियां लहराकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: शराब की दुकान के खिलाफ डोईवाला में लोगों का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: शराब की शिकायत पर पुलिस तो नहीं आई, लेकिन बदमाश पहुंच गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।