Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Panchayat Chunav Result: ग्राम प्रधान पर 1-1 वोट से मिली जीत, आखिर तक अटकी रही प्रत्याशियों की सांसें

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 04:00 PM (IST)

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव में कई ग्राम पंचायतों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। कुछ प्रत्याशियों को सिर्फ एक वोट से जीत हासिल हुई जिससे परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही। एकेश्वर ब्लॉक के गुराड़ में सनील सिंह 9 वोटों से जीते वहीं पांथर से लता देवी को 1 वोट से जीत मिली। अन्य ब्लॉकों में भी कई प्रत्याशियों ने कम अंतर से जीत दर्ज की।

    Hero Image
    ग्राम प्रधान पर 1-1 वोट से मिली जीत, आखिर तक अटकी रही प्रत्याशियों की सांसें

    जागरण संवाददाता, पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत की सबसे छोटी सरकार के गठन को लेकर जिस तरह मतदाताओं ने भारी उत्साह के साथ मतदान किया। उससे प्रत्याशी भी बहुत उत्साहित नजर आए थे। लेकिन मतदान गणना में अनेक ग्राम पंचायतें ऐसी भी रही, जिनमें

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रत्याशियों की सांसें परिणाम की घोषणा तक अटकी रही। आखिर में उन्हें 1 वोट से जीत मिली। ऐसे में रहे अधिकत्तम 10 वोट के अंतर से जीत नसीब हुई। प्रत्याशियों के बीच हुए नजदीकी मुकाबले से परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी रही।

    विकास खंड एकेश्वर की ग्राम पंचायत गुराड़ में प्रधान पद पर सनील सिंह ने 9 मतों से जीत मिली। उन्हें 79 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी को 70 मत हासिल हुए। पांथर ग्राम पंचायत से लता देवी महज 1 वोट से जीतीं, उन्हें 60 मत मिले। नौगांव पांथर से हेमलता 11 वोटों से जीतकर ग्राम प्रधान बनीं।

    धरासू ग्राम प्रधान सीट से वंदना देवी महज 9 वोट से जीत दर्ज करने में सफल रही उन्हें 134 वोट मिले। बस्यूर ग्राम प्रधान सीट पर अर्चना देवी महज 3 मतों के अंतर से ग्राम प्रधान बनी। ग्राम पंचायत मलेथा से नवीन कुमार 2 वोटों से जीते। रेसोली मल्ली से अनिल रावत 5 मतों से विजयी हुए। कल्जीखाल ब्लाक की गढ़कोट ग्राम प्रधान सीट से संगीता देवी महज 5 वोटों से जीती।

    साकनीबड़ी ग्राम पंचायत सीट से अर्चना देवी ने 8 वोटो के अंतर से चुनाव जीता। पाबौ ब्लाक की ग्राम पंचायत गिठाली सीट पर प्रह्लाद सिंह ने 9 वोटों से जीत हासिल की। पाबौ ब्लाक की ग्राम पंचायत कलूंण सीट पर अशोक कुमार 5 वोटों के अंतर से ग्राम प्रधान चुने गए। कंडेरी में ग्राम प्रधान पद पर भजन सिंह को 9 वोटों से जीत मिली। छानी सीट पर ग्राम प्रधान अंजनी देवी 5 वोटों से जीती।

    मातोली पर जसपाल सिंह 7 वोटों से जीते। पौड़ी ब्लाक की रैदुल ग्राम पंचायत में राजीव सिंह को प्रधान पद पर 1 वोट से जीत मिली। पिसोसी में प्रधान पर शिखा 1 वोट से प्रधान बनीं। ननकोट सीट पर ग्राम प्रधान शिव सिंह 11 वोटों से जीते, भीमली तल्ली में महेंद्र सिंह 6 वोटों के अंतर से विजयी हुए।

    विकास खंड कोट की ग्राम पंचायत गैंड से विकेंद्र सिंह महज 3 वोट से ग्राम प्रधान चुने गए। इसी ब्लाक की कोट ग्राम पंचायत में सुमन देवी 2 वोटों से जीती। खिर्सू ब्लाक की ग्राम पंचायत जाख से मनीष सिंह 4 वोटों से ग्राम प्रधान बने।