पुलिस ने गोखले मार्ग से शुरू किया ट्रैफिक
जागरण संवाददाता कोटद्वारअतिक्रमण से अटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लगातार बढ़ रही ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार:अतिक्रमण से अटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लगातार बढ़ रही तादाद के कारण लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए पुलिस की नजर एक बार फिर गोखले मार्ग पर जा टिकी है। पुलिस पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को गोखले मार्ग से होकर नजीबाबाद चौक की ओर भेजना शुरू कर दिया है। हालांकि, गोखले मार्ग में हुए अवैध अतिक्रमण के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोटद्वार नगर क्षेत्र की सड़कों पर वाहनों की लगातार बढ़ती तादाद पुलिस के लिए भारी सिरदर्द बनी हुई है। वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण मुख्य बाजार में ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है, जिस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। समस्या का निराकरण करने के लिए पुलिस की निगाहें एक बार फिर गोखले मार्ग पर पड़ी हैं। बताना जरूरी है कि गोखले मार्ग पर अवैध रूप से पूरे दिन फल-सब्जी की फड़-रेहड़ियां सजी रहती हैं।
पुलिस ने पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को गोखले मार्ग से नजीबाबाद चौक की ओर भेजना शुरू किया है। हालांकि, प्रथम दिवस पर सुबह के वक्त गोखले मार्ग में फल-सब्जी वालों की फड़ें लग जाने के कारण थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन, बाद में पुलिस ने गोखले मार्ग से सड़क पर फड़ लगाकर फल-सब्जी बेचने वालों को हटा दिया। जिसके बाद व्यवस्थाएं पटरी पर आ गई।
गोखले मार्ग पर फल-सब्जी बेचने वाले व्यापारियों ने पुलिस की कार्यवाही को उत्पीड़नात्मक बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल दिखाकर जबरन उन्हें गोखले मार्ग से हटा रही है। पुलिस को उनके लिए फस-सब्जी मंडी में व्यवस्था करनी चाहिए थी। उसके बाद उन्हें हटाया जाना चाहिए था।
.................
फल-सब्जी वालों को गाड़ीपड़ाव स्थित मंडी में जगह दी जा रही है। इस संबंध में नगर निगम से वार्ता की गई है। गोखले मार्ग सहित अन्य मार्गों में सड़कों पर फड़-रेहड़ियां नहीं लगने दी जाएंगी। गोखले मार्ग से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। ..मनीषा जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।