विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हिम्‍मतवाला' ताऊ, गुलदार ने बच्चे पर हमला किया तो छत से ही लगा दी छलांग; निवाला बनने से बचाया

Published: Sat, 21 Sep 2024 04:55 PM (IST)

Leopard Attack उत्तराखंड के सतपुली में एक तेंदुए ने 7 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के ताऊ ...और पढ़ें

Leopard Attack: ताऊ की हिम्मत ने भतीजे को गुलदार का निवाला बनने से बचाया। Concept Photo
Leopard Attack: ताऊ की हिम्मत ने भतीजे को गुलदार का निवाला बनने से बचाया। Concept Photo

संवाद सूत्र, जागरण, सतपुली। Leopard Attack: प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम ठांगर में ताऊ की हिम्मत ने भतीजे को गुलदार का निवाला बनने से बचाया। जैसे ही गुलदार ने बच्चे पर हमला किया, घर की छत पर मौजूद ताऊ ने छत से ही गुलदार पर छलांग मार दी। जिससे गुलदार बच्चे को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। सतपुली के राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

ग्राम ठांगर निवासी मोहन सिंह का सात वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में अध्ययनरत है। अन्य दिनों की भांति कार्तिक सुबह करीब सात बजे अपनी छोटी बहन चार वर्षीय माही के साथ जैसे ही घर से बाहर आया, घर के कोने में घात लगाए गुलदार ने कार्तिक पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें - इंतजार खत्म! 23 सितंबर से Rishikesh में शुरू होगी रिवर राफ्टिंग, इस बार तीन हफ्ते देरी से शुरुआत

जिस पर समीप ही खड़ी माही ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। घर की छत में मौजूद कार्तिक के ताऊ कुलदीप सिंह ने बच्चों का शोर सुन जैसे ही छत से नीचे देखा तो घर के आंगन में गुलदार कार्तिक का दबोचे हुए था व समीप ही माही रो रही थी।

छत से गुलदार पर छलांग लगा दी

ग्रामीण जीतेंद्र सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह ने स्वयं की जान की परवाह किए बगैर कुछ सोचे छत से गुलदार पर छलांग लगा दी। साथ ही समीप ही पड़े पत्थर से गुलदार के सिर पर तेज वार किया, जिससे गुलदार घायल कार्तिक को मौके पर छोड़ झाड़ियों की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के चार छात्रों का National Inspire Award के लिए चयन, देशभर से लगभग आठ लाख बच्चों ने किया आवेदन

हमले में कुलदीप को चोट नहीं आई। लेकिन, कार्तिक के सिर पर गंभीर चोट आई। ग्राम प्रधान सोनम देवी ने बताया कि घायल कार्तिक को उपचार के लिए सतपुली के चिकित्सालय में ले जाया गया है। बताया कि दोपहर में गुलदार फिर उसी जगह पर पहुंच, जहां उसने कार्तिक पर हमला किया था।

बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई है। इधर, लैंसडौन वन प्रभाग की लैंसडौन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राकेश चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे मय टीम मौके पर पहुंच गए थे। बताया कि गांव में गश्त शुरू कर दी गई है व गुलदार पर नजर रखी जा रही है।