विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी ने कोटद्वार के 'मोहम्मद दीपक' से की मुलाकात, फिर बताया इंसानियत की मिसाल

Published: Mon, 23 Feb 2026 02:40 PM (IST)

राहुल गांधी ने दिल्ली में कोटद्वार के 'मोहम्मद दीपक' कुमार से मुलाकात की। राहुल गांधी ने उन्हें नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान का प्रतीक बताया।

सोमवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 'मोहम्मद' दीपक कुमार से भेंट की।

सोमवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने 'मोहम्मद' दीपक कुमार से भेंट की।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। कोटद्वार के पटेल मार्ग में दुकान का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चाओं में आए 'मोहम्मद' दीपक कुमार से सोमवार को दिल्ली में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भेंट की। इस दौरान राहुल गांधी ने पुनः दीपक कुमार को इंसानियत की मिसाल बताया।

क्या था मामला

बताते चलें कि बीती 26 जनवरी को पटेल मार्ग स्थित एक दुकान का नाम बदलने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार ने स्वयं को मोहम्मद दीपक बताते हुए दूसरे पक्ष से शांति बनाए रखने की अपील की।

Rahul Gandhi And Deepak Kumar

खुद को बताया मोहम्मद दीपक

इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। स्वयं को मोहम्मद दीपक बताने वाला वीडियो 28 जनवरी से सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गया।

हिंदू संगठनों ने किया था प्रदर्शन

घटना के चार दिन बाद 31 जनवरी को देहरादून सहित अन्य स्थानों से पहुंचे हिंदू संगठनों ने 26 जनवरी के दिन हिंदू संगठनों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर कोटद्वार में प्रदर्शन किया।

पुलिस को दी शिकायत

इस प्रदर्शन के बाद दुकान स्वामी पटेल मार्ग निवासी वकील अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 30 साल से ‘बाबा स्कूल ड्रेस’ नाम से दुकान चला रहे हैं।

Rahul Gandhi And Deepak

चेतावनी दी थी 

आरोप है कि 26 जनवरी 2026 को तीन-चार युवक उनकी दुकान में घुसे और खुद को बजरंग दल का सदस्य बताते हुए दुकान का नाम बदलने की धमकी दी। अहमद के मुताबिक नाम न बदलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।

मुकदमा किया दर्ज

बजरंग दल से जुड़े कोटद्वार निवासी कमल पाल की तहरीर पर जिम संचालक दीपक उर्फ अक्की, विजय रावत एवं उनके अन्य साथियों के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा जान से मारने की नीयत से हमला करने के संबंध में मुकदमा किया गया है।

Rahul Gandhi  and deepak

इसके अलावा पुलिस की तरफ से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, नेशनल हाईवे जाम करने और पुलिस से मारपीट के आरोप में 30-40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

राहुल गांधी की हुई एंट्री 

इस घटना के बाद मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एंट्री हुए। सोशल मीडिया में राहुल गांधी ने दीपक को भारत का हीरो बताया। राहुल गांधी ने लिखा कि दीपक संविधान और इंसानियत के लिए खड़े हैं और नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान का प्रतीक हैं।

Rahul Gandhi And Kotdwar Deepak

दिल्ली में की दीपक से मुलाकात 

आज सोमवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में दीपक कुमार से मुलाकात की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने दीपक का उत्साहवर्धन किया।

  • बताया कि यह मुलाकात केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समाज में मानवता, करुणा और सेवा भाव की भावना का सम्मान है।

इस मौके पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, अमित राज, नीरज बहुगुणा और वसीम अहमद उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- कोटद्वार में दुकान विवाद के बाद दीपक कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

यह भी पढ़ें- कोटद्वार 'बाबा' विवाद: राहुल गांधी के समर्थन के बाद गरमाई राजनीति, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च