विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पौड़ी में ग्रामीण पर पेट्रोल छिड़कने वाले पड़ोसी ने कीटनाशक गटका, मौत

Published: Mon, 18 May 2026 03:58 PM (GMT+05:30)

पौड़ी के रौली गांव में एक ग्रामीण पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले पड़ोसी का शव बरामद हुआ है। पुलिस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पौड़ी। थाना क्षेत्र थलीसैंण के रौली गांव में एक ग्रामीण पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले पड़ोसी ने कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के रौली गांव में बीते शनिवार की शाम को एक ग्रामीण पर पड़ोसी ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण का जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार चल रहा है।

घटना के बाद से पड़ोसी फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस व ग्रामीणों ने फरार पड़ोसी की तलाश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

इसके बाद सोमवार को सुबह तलाश शुरू की। इस दौरान करीब डेढ़ किमी दूर गदेरे के समीप झाड़ी में पड़ोसी का शव बरामद है।

थानाध्यक्ष थलीसैंण रविंद्र नेगी ने बताया कि रौली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पर बीते शनिवार शाम को सात बजे घर के ऊपर वाले कमरे में पड़ोसी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था।

सोमवार को सुबह पुलिस टीम व ग्रामीणों ने फरार आरोपित की तलाश फिर से शुरू की। इस दौरान एक ग्रामीण को गांव के करीब डेढ़ किमी दूर गदेरे में घराट के समीप झाड़ी के पास मिला।

सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची, जहां आरोपित आनंद सिंह की मौत हो चुकी थी। उसके पास एक कीटनाशक दवा की शीशी भी मिली।

उसका बाया हाथ व बायां पैर जला हुआ था। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान आरोपित के हाथ व पैर में भी आग लग गई थी। वह कपड़े खोलकर फरार हुआ था।

थानाध्यक्ष नेगी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है।

वहीं, जिला अस्पताल पौड़ी के पीएमएस डा. एलडी सेमवाल ने बताया कि ग्रामीण वीरेंद्र सिंह आग में 45 फीसद झुलसा है।

उपचार के बाद अब वह पूरी तरह खतरे से बाहर है। कहा कि चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में उनका उपचार चल रही है।

यह भी पढ़ें- मंगेतर के सामने हरिद्वार की गंगनहर में डूबा पौड़ी का युवक, तलाश जारी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पौड़ी में पड़ोसी ने ग्रामीण पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, जिंदा जलाने की कोशिश