विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पौड़ी के दंदल गांव में महिला लापता, गुलदार के हमले की आशंका, ग्रामीणों में दहशत

By Manohar BishtEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 27 Nov 2026 09:34 PM (IST)

पौड़ी के दंदल गांव में घास लेने जंगल गई एक महिला लापता हो गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। 

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज के दंदल गांव में घास लेने जंगल गई एक महिला के लापता होने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। महिला के गुलदार के हमले का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है।

वन विभाग, पुलिस प्रशासन और ग्रामीण देर शाम तक जंगल में महिला की तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।जानकारी के अनुसार, दंदल गांव निवासी रेखा (32), पत्नी दिवाकर, शुक्रवार को गांव के समीप जंगल में घास लेने गई थी।

देर शाम तक महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने महिला की तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। महिला के लापता होने की सूचना वन विभाग को दी गई।

सूचना पर वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और जंगल में खोजबीन शुरू की। तलाशी के दौरान घटनास्थल के आसपास महिला की घास की गठरी और दरांती मिली, जबकि महिला का कहीं पता नहीं चल पाया।

मौके पर सामान मिलने के बाद गुलदार के हमले की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम और ग्रामीण देर शाम तक जंगल में महिला की तलाश करते रहे। फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें- कोटद्वार में गुलदार का जानलेवा हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से दहशत, गुलदार आदमखोर घोषित

यह भी पढ़ें- टिहरी में भीम सिंह की हिम्मत के आगे नतमस्तक हुवा गुलदार, कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसा, किचन में कर लिया बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।