विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग किशोरी से ननिहाल में पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता पांच माह की गर्भवती

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Fri, 04 Jul 2025 04:13 PM (IST)

पौड़ी के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ननिहाल में रहती थी ...और पढ़ें

पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

HighLights

  1. पौड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म
  2. आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो में मामला
  3. पीड़िता पांच माह की गर्भवती

जागरण संवाददाता, पौड़ी। कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में नाबालिग किशोरी से पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जिला जज एवं विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो पौड़ी की अदालत में पेश किया।

अदालत के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सों की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नाबालिग किशोरी पांच माह की गर्भवती बताई जा रही है।

कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने बीते गुरुवार शाम पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में युवक ने बताया कि मेरी 16 वर्षीय नाबालिग बहन ननिहाल में नानी के साथ रहती है। बीते जून माह के आखरी सप्ताह में बहन की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद नानी उसे नजदीक अस्पताल में उपचार करने ले गई।

जहां उपचार के दौरान मेरी बहन पांच माह की गर्भवती पाई गई। युवक ने बताया कि बहन से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि पड़ोस के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। कोतवाल पौड़ी कमलेश

शर्मा ने बताया कि नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को अभिषेक नेगी को गिरफ्तार कर जिला जज एवं विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो पौड़ी की अदालत में पेश किया।

बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपित को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है। बताया गया कि पीड़िता के माता-पिता व दो भाई मुंबई रहते हैं और वह ननिहाल में रहती है। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई हेमलता सेमवाल, हेड कांस्टेबल दलीप सिंह, कांस्टेबल आशुतोष रावत शामिल रहे।