विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में भालू के हमले से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर

By Ajay KhantwalEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sat, 14 Nov 2026 04:00 PM (IST)

पौड़ी गढ़वाल के चरेख गांव में घास लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, कोटद्वार (पौढ़ी गढ़वाल)। दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम चरेख में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय में ले जाया जा रहा था। लेकिन, इसी बीच पूर्व ग्राम प्रधान नंदन सिंह रावत ने बताया कि कोटद्वार लाते हुए रास्ते में अंजना देवी ने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम चरेख निवासी अंजना देवी पत्नी बनवीर सिंह शनिवार दोपहर गांव के समीप जंगल में घास लेने गई हुई थीं। जहां अचानक उन पर भालू ने हमला कर दिया। जब तक आसपास मौजूद महिलाएं भालू को भगाती, भालू ने अंजना देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

महिलाओं ने भालू की ओर पत्थर फेंके, जिसके बाद भालू जंगल की ओर चला गया। इधर, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। अंजना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

यह भी पढ़ें- कोटद्वार: मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे में बेहोश मिलीं मां-बेटी

यह भी पढ़ें- कोटद्वार हाथी दांत प्रकरण, रेंजर और डिप्टी रेंजर निलंबित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।