विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटद्वार: मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कमरे में बेहोश मिलीं मां-बेटी

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:30 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 13 Nov 2026 02:31 PM (GMT+05:30)

कोटद्वार के किशनपुरी में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई, जिससे दो महिलाएं बेहोश होकर अंदर फंस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। शुक्रवार को कोटद्वार के कलालघाटी क्षेत्रांतर्गत किशनपुरी में एक मकान में विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चौकी कलालघाटी पुलिस एवं अग्निशमन कोटद्वार की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर टीमों ने देखा कि मकान में लगी आग के कारण घर के अंदर धुआं भर गया था, जिससे कमरे में मौजूद दो महिलाएं बेहोशी की हालत में फंस गई थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एवं फायर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया।

इसके पश्चात पुलिस की सहायता से दोनों महिलाओं को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल दोनों महिलाओं की स्थिति ठीक है तथा उनका उपचार जारी है। रेस्क्यू कार्रवाई के उपरांत फायर सर्विस टीम द्वारा मकान में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

घायल महिलाओं का विवरण

  • नीता डबराल, पत्नी स्वर्गीय श्री कमलेश्वर प्रसाद डबराल, उम्र 64 वर्ष।
  • मिताली उर्फ अनु डबराल, पुत्री स्वर्गीय श्री कमलेश्वर प्रसाद डबराल, उम्र 26 वर्ष।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।