विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटद्वार के कंडाधार में हुए हादसे से थर्राया गांव, कई घरों में नहीं जले चूल्हे

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:22 PM (IST)

कोटद्वार के भंगल्वाण ग्रामसभा के कंडाधार तोक में हुए वाहन हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. कंडाधार तोक में वाहन दुर्घटना से गहराया मातम।

  2. दो परिवार पूरी तरह तबाह, बच्चों ने मां खोई।

  3. जगदीश ने कार की छत से कूदकर जान बचाई।

जागरण संवाददाता, कोटद्वार (पौढ़ी गढ़वाल)। ग्रामसभा भंगल्वाण के अंतर्गत कंडाधार तोक के ग्रामीणों के लिए शनिवार को यह दिन काला दिवस साबित हुआ। सुबह घर से रिखणीखाल के लिए निकल रही कंडाधार तोक की महिलाओं ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि शाम होने के घरों में चूल्हे तक नहीं जलेंगे।

दरअसल, वाहन चालक अनिल को छोड़ दुर्घटना में मृतक व घायल सभी लोग कंडाधार तोक के ही निवासी थे। ग्रामसभा भंगल्वाण में ग्राम भंगल्वाण व कंडाधार शामिल हैं। पूरी ग्रामसभा में करीब पचास परिवार हैं, जिसमें से करीब बीस परिवार कंडाधार तोक में निवास करते हैं।

शनिवार को हुई इस वाहन दुर्घटना से ग्राम कंडाधार में मातम पसर गया। दुर्घटना में दो परिवार पूरी तरह तबाह हो गए हैं। दुर्घटना के उपरांत सबसे पहले मौके पर पहुंचे हिमांशु कोटनाला, आयुष व प्रदीप कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर कार के आसपास शव पड़े हुए थे, जबकि कुछ शव कार के भीतर भी थे।

बताया कि घटनास्थल का नजारा काफी वीभत्स था। बताया कि कुछ देर बार अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को सड़क में लाने की कोशिश करने लगे।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कंडाधार निवासी दिनेश चंद्र, जगदीश सिंह, प्रेम सिंह व मदन सिंह भाई हैं व दुर्घटना में दिनेश की पत्नी कांति देवी, प्रेम सिंह की पत्नी रेखा देवी और मदन सिंह की पत्नी सुनीता देवी की मौत हो गई। जबकि जगदीश की पत्नी सत्यवती को एयर लिफ्ट कर एम्स भेजा गया है।

बच्चों से छिन गया मां का साया

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे का शिकार बनी सरोजनी देवी के पति मोहन सिंह की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनके सिर से शनिवार को मां का साया छिन गया। मोहन सिंह के भाई रमेश चंद्र की पत्नी सुमित्रा देवी की भी शनिवार को मौत हो गई।

कार की छत पर बैठे थे जगदीश

दुर्घटना में जगदीश का परिवार सुरक्षित बच गया। हालांकि, उनकी पत्नी सत्यवती को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजा गया है। जबकि बेटी तनीशा को कोटद्वार भेजा गया है। ग्रामीणों की माने तो जगदीश कार की छत में बैठे थे। जैसे ही कार खाई में गिरी, जगदीश ने छत से छलांग मार दी। जगदीश को हल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें- कोटद्वार के कलवाड़ी गांव के पास वाहन खाई में गिरने से आठ की मौत व चार घायल, मृतकों और घायलों की सूची आई सामने 

यह भी पढ़ें- कोटद्वार में गुलदार का जानलेवा हमला, 42 वर्षीय महिला की मौत से दहशत, गुलदार आदमखोर घोषित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।