कोटद्वार के कलवाड़ी गांव के पास वाहन खाई में गिरने से आठ की मौत व चार घायल, मृतकों और घायलों की सूची आई सामने
कोटद्वार के कलवाड़ी गांव के पास एक इको वाहन खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पुलिस और SDRF टीमों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित निकाला और मृतकों के शव बरामद किए।
-1795868443276_m.webp)
HighLights
कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन खाई में गिरा
हादसे में आठ लोगों की मृत्यु, चार घायल हुए
पुलिस और SDRF ने तुरंत बचाव कार्य किया
डिजिटल डेस्क, कोटद्वार। थाना रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास वाहन खाई में गिरने से मरने वालों की संख्या आठ पहुंच गई है। वहीं, चार लोग घायल हैं। पुलिस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार थाना रिखणीखाल से लगभग 25 किलोमीटर आगे कलवाड़ी गांव के समीप एक इको वाहन (संख्या-UK 15 TA 2152) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। वाहन रिखणीखाल से भंगलवाड़ की तरफ जा रहा था जिसमें कुल 12 व्यक्ति सवार थे।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना रिखणीखाल पुलिस एवं SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं तथा त्वरित कार्रवाई कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक 04 घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
वहीं, कुल 08 व्यक्तियों की इस सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने की पुष्टी हुई है सभी मृतकों के शवों को खाई से निकाल दिया गया है। घायल सभी व्यक्तियों को भी एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र रिखणीखाल पहुंचाया गया है।
नाम पता मृतक
1- कान्ति देबी पत्नी दिनेश चन्द्र निवासी भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष
2-रेखा देबी पत्नी प्रेम सिंह निवासी भंगलवाड़ उम्र 42 वर्ष
3- अनिल देबराडा पुत्र जयानन्द भंगलवाड़ उम्र 48 वर्ष ( चालक)
4- सुमित्रा देबी पत्नी रमेश सिह पता भंगलवाड़ उम्र 50 वर्ष
5- सुनीता देबी पत्नी मदन सिह पता भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष
6-धनेश्वरी देबी पत्नी किशन चन्द्र फता भंगलवाड़ उम्र 46 वर्ष
7- सरोजनी देबी पत्नी मोहन सिंह निवासी भंगलवाड़ उपरोक्त उम्र 38 वर्ष
8- रजनी देबी पता भंगलवाड़ उम्र 25 वर्ष
नाम पता घायल
1-शशी देबी पत्नी गजेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 35 वर्ष
2-शकुन्तला देबी पत्नी महेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष
3-जगदीश सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी भंगलवाड़
4-सत्यवती देबी पत्नी जगदीश पता भंगलवाड़ उम्र 36 वर्ष
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के कोटद्वार में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 7 लोगों की मौत
यह भी पढ़ें- कोटद्वार में सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, शहीदों को श्रद्धांजलि देने उमड़ा भारी जनसमूह
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।