Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्तन बेचने वाली दो महिलाओं ने ठग लिए जेवर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 04 Jul 2021 05:38 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, कोटद्वार : बर्तन बेचने वाली दो महिलाओं ने मोहल्ले की कई महिलाओं से लाखों रुपये के

    Hero Image
    बर्तन बेचने वाली दो महिलाओं ने ठग लिए जेवर

    जागरण संवाददाता, कोटद्वार :

    बर्तन बेचने वाली दो महिलाओं ने मोहल्ले की कई महिलाओं से लाखों रुपये के जेवरात ठग लिए। चार दिन के बाद जब पुलिस तक बात पहुंची तो पुलिस भी हैरत में रह गई। ठगी गई महिलाओं की ओर से बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने ठग महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कौड़िया व इससे लगे क्षेत्र का है। करीब एक सप्ताह पूर्व बर्तन बेचने वाली दो महिलाएं कौड़िया क्षेत्र में पहुंची और घर-घर जाकर पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने लगी। नतीजा, क्षेत्र की महिलाओं को इन महिलाओं पर भरोसा होने लगा। चार दिन पूर्व यह महिलाएं दोबारा क्षेत्र में पहुंची और महिलाओं को एकत्र कर टीवी, फ्रिज, वाशिग मशीन सहित अन्य सामान देने का झांसा दे उनसे जेवर ठग लिए। ठग महिलाओं ने शनिवार शाम चार बजे तक उन्हें नए जेवर सहित अन्य सामान देने का आश्वासन भी दिया।

    शनिवार शाम तक क्षेत्र की महिलाएं अपने जेवरों की वापसी का इंतजार करती रही, लेकिन जब उक्त दोनों महिलाएं सामान लेकर नहीं आई तो मोहल्ले की महिलाओं में बेचैनी होने लगी। रविवार सुबह पता चला कि दोनों महिलाएं कौड़िया क्षेत्र में रामनगर मोहल्ली, पीके मोटर्स वाली गली के साथ ही हरसिंहपुर क्षेत्र में भी कई महिलाओं से जेवरात ठग रफूचक्कर हो गई। रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली से वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी मौके पर पहुंचे तो ठगी की शिकार बनी करीब बीस महिलाओं ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि जल्द ही आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।