विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maha Navami 2023: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महानवमी, सुबह से ही मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

By Ajay khantwalEdited By: Swati Singh
Published: Mon, 23 Oct 2023 02:01 PM (IST)

Maha Navami 2023 सोमवार को नवमी पर श्रद्धालुओं ने मां भगवती का पूजन किया। नौ दिन के व्रतों का परायण ...और पढ़ें

मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। नवमी पर भक्तों ने मां भवानी के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घरों में उगाई गई हरियाली काटी व कन्याओं को जिमाकर माता से सुख शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

सोमवार को नवमी पर श्रद्धालुओं ने मां भगवती का पूजन किया। नौ दिन के व्रतों का परायण कर मंदिर व घरों में विशेष पूजन के साथ हवन भी किया गया। कन्याओं को भोजन व दक्षिणा देने के बाद ही श्रद्धालुओं ने व्रत खोला।

माता के किए दर्शन

इस मौके पर सुखरौ देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, नव दुर्गा मंदिर व दुर्गा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने लाइन पर लगाकर माता के दर्शन किए और भजन-कीर्तनों के माध्यम से माता का गुणगान किया।

यह भी पढ़ें: Maha Navami 2023: सीएम धामी ने विधि-विधान से किया कन्या-पूजन, नन्हीं बच्चियों के धोए पैर; हवन कर किया उद्यापन

सुबह से ही लगा भक्तों का तांता

वहीं, यमकेश्वर क्षेत्र के कांडी स्थित माता श्याम सुंदरी देवी, महावगढ़ मंदिर, दमराडा स्थित राजराजेश्वरी देवी मंदिर, ज्वाल्पा देवी, सतपुली और बिलखेत में माता भुवनेश्वरी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे थे।

ज्वाल्पा धाम में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्र पर सिद्धपीठ ज्वाल्पा धाम माता के नारों से गुंजायमान हो गया। मंदिर समिति व पूजा समिति के संयुक्त तत्वाधान में माता के भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही मंदिर परिसर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया था।