विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Chunav: आचार संहिता लगते ही सख्ती शुरू, केवल इतने पैसे ही खर्च कर पाएंगे गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी

Published: Mon, 18 Mar 2024 08:28 AM (IST)

गढ़वाल संसदीय सीट पर होने वाले चुनाव में कोई भी प्रत्याशी 95 लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएगा। इसके ...और पढ़ें

आचार संहिता लगते ही सख्ती शुरू, केवल इतने पैसे ही खर्च कर पाएंगे गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी
आचार संहिता लगते ही सख्ती शुरू, केवल इतने पैसे ही खर्च कर पाएंगे गढ़वाल संसदीय सीट के प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, पौड़ी। गढ़वाल संसदीय सीट पर होने वाले चुनाव में कोई भी प्रत्याशी 95 लाख से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएगा। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के दौरान पचास हजार से ज्यादा की नकदी अपने साथ नहीं ले जा सकेगा।

इस संबंध में जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष चौहान ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई बैठक में अवगत कराया। कहा कि किसी प्रत्याशी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं तो उसे स्वयं व पार्टी द्वारा भी आपराधिक मामलों की जानकारी पृथक-पृथक तिथियों में तीन बार समाचार पत्र में सांझा करनी होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद के अंतर्गत 21 पुलिस नाका, 28 एफएसटी टीम गठित की गई है। जिनकी निगरानी अवैध गतिविधियों पर बनी रहेगी। कहा कि 20 से 27 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया, 28 मार्च को नामाकंन पत्रों की जांच तथा 30 मार्च को प्रत्याशी नाम वापसी कर सकते हैं।

उन्होंने सभी को आदर्श आचार संहिता का पालन करने को भी कहा। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, नोडल मास्टर ट्रेनर दीपक रावत, बीजेपी से राजेंद्र सिंह, कांग्रेस से गोपाल नेगी, आप पार्टी से त्रिलोक सिंह रावत मौजूद रहे।