उत्तराखंड के पौड़ी में गुलदार ने महिला को मारा, ग्रामीणों ने लगाया जाम... आदमखोर घोषित करने की मांग
श्रीनगर गढ़वाल के तरुली-बछेली गांव में गुलदार ने एक महिला को मार डाला, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। खंडाह क्षेत्र के तरुली-बछेली ग़ांव में गुलदार के महिला को मारने के विरोध में ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार हाइवे पर ग्रामीणों ने जाम लगाया। उन्होंने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने और मृत महिला के एकलौते पुत्र को रोजगार देने की मांग की।
गुलदार क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। बीते एक वार्ड में क्षेत्र में गुलदार के हमले की 6 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें यह तीसरी मौत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण दहशत में हैं।
उधर, गांव में भी शोक की लहर है। गुलदार का शिकार हुई महिला की सास का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुत्र अरविंद रावत ने बताया कि मेरी माँ ने जीवनभर संघर्ष से मुझे पाला है।
