कोटद्वार हादसा: आठ मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा, आज हरिद्वार में होगा सभी महिलाओं का अंतिम संस्कार
कोटद्वार के कलवाड़ी गांव के पास हुए इको वाहन हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं।

इको वाहन खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत. Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कोटद्वार। शनिवार को रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम कलवाड़ी के समीप हुए हादसे का शिकार बनी सभी महिलाओं का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में होगा। सुबह ही प्रशासन ने ग्रामीणों के अनुरोध पर शवों को हरिद्वार ले जाने ले लिये वाहनों की व्यवस्था की।
शनिवार को कोटद्वार के कलवाड़ी गांव के पास एक इको वाहन खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए थे।
रात को सभी शवों को रिखणीखाल स्वास्थ्य केंद्र में ही रखा था। रात में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और एसएसपी देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंच गए थे। इस समय गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
अपनों के ग़म में रो रहे लोगों को चुप करवाने वाला भी कोई नहीं है। उधर, चालक अनिल देवराड का शव पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कोटद्वार में ही होगा।
यह भी पढ़ें- पौढ़ी के कोटद्वार में वाहन खाई में गिरने से आठ की मौत व चार घायल, मृतकों और घायलों की सूची आई सामने, मुआवजे का ऐलान
यह भी पढ़ें- कोटद्वार के कंडाधार में हुए हादसे से थर्राया गांव, कई घरों में नहीं जले चूल्हे