मेजर निराला की शू¨टग हुई पूरी
संवाद सहयोगी, पौड़ी: गढ़वाली फिल्म मेजर निराला की शू¨टग पूरी हो गई है। फिल्म परदे पर अ
संवाद सहयोगी, पौड़ी: गढ़वाली फिल्म मेजर निराला की शू¨टग पूरी हो गई है। फिल्म परदे पर आने के लिए तैयार है। सैनिक बाहुल्य प्रदेश उत्तराखंड में एक सैनिक के पारिवारिक ताने-बाने पर कहानी को पिरोया गया है। फिल्म के निर्देशक गणेश वीरान ने फिल्म से जुड़ी बातों को मीडिया से साझा किया।
रविवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में गढ़वाली फिल्म मेजर निराला के निर्देशक गणेश वीरान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मेजर निराला की शू¨टग पूरी हो गई है। फिल्म परदे पर आने के लिए तैयार है। जिसके रिलीज की तिथि भी जल्द ही घोषित की जाएगी। फिल्म शू¨टग अप्रैल 2016 में शुरू की गई थी। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों व मुंबई में शू¨टग के बाद जनवरी 2018 में फिल्म बनकर तैयार हो गई है। वीरान ने कहा कि फिल्म में सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, नरेंद्र¨सह नेगी, लोक गायिका अनुराधा निराला की गायकी ने फिल्म को नया पुट दिया है। फिल्म के किरदारों में हिमानी शिवपुरी, हेमंत पांडेय के साथ ही मुख्य भूमिका में राजेश मालगुड़ी, निकिता बुटोला, रमेश रावत, रेखा आनंद की अदाकारी भी दर्शकों की पसंद बनेगी। बताया कि मार्च में फिल्म का प्रोमो रिलीज किया जाएगा। निर्देशक गणेश वीरान ने बताया कि फिल्म उत्तराखंड के साथ-साथ देशभर के सिनेमाघरों में एकसाथ रिलीज होगी। वीरान ने उत्तराखंड फिल्म परिषद को भंग किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि परिषद के बिना फिल्म निर्माण को गति देना संभव नहीं है।
परदे पर दिखेंगे नन्हें मास्टर
गढ़वाली फिल्म मेजर निराला में परदे पर पहली बार नन्हें मास्टर भी नजर आएंगे। फिल्म में पौड़ी के मास्टर नवांश बहुगुणा व मास्टर आयुष मंमगाई के अभिनय का जलवा भी परदे पर नजर आएगा।
इन स्थानों पर हुई है शू¨टग
गढ़वाली फिल्म मेजर निराला में उत्तराखंड की वादियों के मनोरम दृश्य जहां लोगों को लुभाएंगे। वहीं मुंबई में बने सेट के दृश्य आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग का अहसास कराएंगे। फिल्म की शू¨टग मंडल मुख्यालय पौड़ी, देवप्रयाग, ऋषिकेश, औली, चोपता, दुगलबिट्टा की वादियों में हुई है। मुंबई में निर्मित सेट में भी फिल्म की शू¨टग की गई है।
इन भाषाओ में होगी डब
गढ़वाली फिल्म मेजर निराला को अन्य बोली एवं भाषाओ में डब करने की तैयारी भी की जा रही है। फिल्म को कुमाऊंनी, नेपाली के साथ ¨हदी में डब किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।