Move to Jagran APP

coronavirus से बचाव को यहां मास्क बनाकर निश्शुल्क वितरित कर रही हैं महिलाएं, जानिए

इन दिनों महिलाएं घर पर ही बड़े पैमाने पर कोरोना योद्धाओं के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। उज्ज्वला संस्था से जुड़ी करीब सौ महिलाएं भी इन दिनों इस मुहिम में जुटी हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 01:10 PM (IST)
coronavirus से बचाव को यहां मास्क बनाकर निश्शुल्क वितरित कर रही हैं महिलाएं, जानिए

कोटद्वार, जेएनएन। कोटद्वार क्षेत्र में इन दिनों महिलाएं घर पर ही बड़े पैमाने पर कोरोना योद्धाओं के लिए मास्क तैयार कर रही हैं। उज्ज्वला संस्था से जुड़ी करीब सौ महिलाएं भी इन दिनों इस मुहिम में जुटी हैं। संस्था से जुड़ी महिलाएं मास्क बनाकर अपने आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को इसका निश्शुल्क वितरित कर रही हैं।

loksabha election banner

कोटद्वार क्षेत्र में प्रतिदिन विभिन्न संस्थाएं प्रशासन और नगर निगम को बड़े पैमाने पर मास्क मुहैया करा रही हैं। सबका यही उद्देश्य है कि आमजन की सेवा में जुटे कोरोना योद्धाओं को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया हो। इसी क्रम में कोटद्वार की उज्ज्वला संस्था से जुड़ी महिलाएं भी अपने घरों में मास्क बना रही हैं। संस्था अध्यक्ष रश्मि राणा ने बताया कि करीब सौ महिलाएं अपने-अपने घरों में मास्क बना रही हैं। बताया कि संस्था की ओर से नगर निगम को भी मास्क उपलब्ध कराए गए हैं। बताया कि मास्क बनाने के लिए कपड़े की कमी की बात सामने आई, जिसके बाद तमाम महिलाओं को मास्क बनाने के लिए कपड़ा मुहैया करवा दिया गया।

हिमानी बांट रही मास्क

सतपुली के प्रखंड कल्जीखाल के अंतर्गत ग्राम नौगांव निवासी हिमानी चौहान इन दिनों गांव में ही मास्क तैयार कर ग्रामीणों को बांट रही हैं। साथ ही ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के तरीके भी बता रही हैं।

ममंद ने दी धनराशि

कोटद्वार की शिव शक्ति कीर्तन मंडली शिवपुर ने प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 51 हजार की धनराशि जमा कराई है। ममंद अध्यक्ष लक्ष्मी मधवाल ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए संस्था की ओर से यह धनराशि दी गई है।

नेहरू युवा केंद्र कार्यकर्ता घर पर तैयार कर रहे मास्क

देश में बढ़ रही महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन में नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता भी सहयोग के लिए मैदान में उतर गए हैं। कार्यकर्ता घर में ही मास्क तैयारकर लोगों को बांट रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी गढ़वाल से जुड़े स्वयंसेवक नितिन सिंह, पूजा, मधु, प्रियंका, भावना, प्रणिता घर पर ही मास्क बनाकर अपने आस-पड़ोस में बांट रही हैं। इसके साथ ही स्वयंसेवक अन्य लोगों को भी मास्क बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Positive India: कोरोना योद्धाओं की मदद में जुटी शिक्षा विभाग की लिपिक, तैयार कर रही मास्क

नेहरू युवा कल्याण केंद्र के समन्वयक शैलेष भट्ट ने बताया कि प्रत्येक गांव में मास्क बनाना केंद्र का प्राथमिक लक्ष्य है। वहीं दूसरी ओर केंद्र से जुड़े स्वयंसेवक मास्क निर्माण, वितरण में भी योगदान दे रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी के लगभग एक हजार युवा को कोरोना महामारी जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Possitive India: कोरोना की जंग में मास्क बनाकर मातृ शक्ति दे रही योगदान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.