Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Godiyal: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, गणेश गोदियाल ने पौड़ी सीट से लड़ने से किया इनकार, बताई ये वजह

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 03:40 PM (IST)

    Ganesh Godiyal News प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गढ़वाल संसदीय सीट से चुनाव लड़ने में असमर्थता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनके पास संसाधनों का अभाव है ऐसे में वह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि संसाधन युक्त व्यक्ति को पार्टी चुनाव लड़ाए। वह अपनी ओर से चुनाव प्रचार में पूरा सहयोग करेंगे।

    Hero Image
    Ganesh Godiyal: कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से किया इनकार, बताई ये वजह

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गढ़वाल संसदीय सीट से चुनाव लड़ने में असमर्थता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनके पास संसाधनों का अभाव है, ऐसे में वह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि संसाधन युक्त व्यक्ति को पार्टी चुनाव लड़ाए। वह अपनी ओर से चुनाव प्रचार में पूरा सहयोग करेंगे। गोदियाल के नाम पर गत दिवस नई दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सहमति बन चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सोमवार को बैठक में प्रदेश की सभी सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर गहन मंत्रणा  की गई थी। बैठक में गढ़वाल और अल्मोड़ा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया था।

    गणेश गोदियाल ने सभी कयासों पर लगा दी लगाम

    बैठक के बाद कहा जा रहा था कि गढ़वाल सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा पर पार्टी दांव खेल सकती है। हालांकि, गणेश गोदियाल ने सभी कयासों पर लगाम लगा दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। 

    बैठक में शेष तीन सीटों पर भी प्रत्याशियों को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन इन पर प्रत्याशी घोषित करने में अभी समय लग सकता है। बता दें कि गोदियाल और टम्टा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबियों में सम्मिलित हैं।