विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM योगी ने नम आंखों से माता सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि, पैतृक गांव पंचूर में हुए भावुक, चंडीघाट पर अंतिम संस्कार कल

By Deepak SemwalEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 20 Nov 2026 05:57 PM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी माता सावित्री देवी के निधन की सूचना पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित किए, भावुक हुए और स्वजनों से माता के स्वास्थ्य की जानकारी ली, साथ ही आत्मा की शांति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करवाने को कहा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीएम योगी माता सावित्री देवी के निधन पर पैतृक गांव पहुंचे।

  2. उन्होंने पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए, भावुक होकर मौन रहे।

  3. आत्मा शांति हेतु श्रीमद् भागवत कथा पाठ करवाने को कहा।

जागरण संवाददाता, यमकेश्वर (पौढ़ी)। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ माता सावित्री देवी के निधन की जानकारी पर शुक्रवार शाम अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे।

दिवंगत माता के पार्थिव शरीर पर फूल अर्पित किए। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं। मां के सामने खड़े होकर योगी कुछ देर तक मौन रहे। इस भावुक पल को देखकर ग्रामीणों की आंखें भी भर आईं।

घर पहुंचते ही योगी आदित्यनाथ ने स्वजन से पूछा कि माता की तबीयत कब से अधिक खराब थी, उन्हें क्या समस्या आ रही थी। अंतिम समय तक माता के खाने-पीने की जानकारी ली। सीएम योगी ने बताया कि माता जी का अंतिम संस्कार चंडीघाट पर होगा। अंतिम यात्रा पंचूर स्थित घर से सुबह सात बजे निकलेगी।

उन्होंने माता की आत्मा की शांति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करवाने को कहा। बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक रेणु बिष्ट, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आदि ने श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 90 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस, हेलीकॉप्टर से गांव पंचूर पहुंचे योगी

यह भी पढ़ें- दही-चीनी खिलाकर सीएम योगी को जन सेवा का आशीर्वाद देती थीं मां सावित्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।