यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में पौड़ी में निधन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में पौड़ी के उनके पैतृक आवास पंचूर में निधन हो गया। पौड़ी एसएसपी सर्वेश कुमार ने इसकी पुष्टि की, उनका निधन सुबह करीब 11 बजे हुआ।

HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन।
91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित पैतृक आवास पर।
पौड़ी एसएसपी सर्वेश कुमार ने निधन की पुष्टि की।
डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी का 91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए पुष्टि की है। सावित्री देवी का निधन करीब सुबह 11 बजे उनके पैतृक घर पंचूर में हो गया।