दही-चीनी खिलाकर सीएम योगी को जन सेवा का आशीर्वाद देती थीं मां सावित्री
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी उन्हें जन सेवा के लिए प्रेरित करती थीं और हर बार गांव से विदा करते समय दही-चीनी खिलाकर आशीर्वाद देती थीं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश की कमान मिलने के बाद जब सीएम योगी पहली बार अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे तो बेटे की इस उपलब्धि पर मां का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था।
तब मां सावित्री देवी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दुलार के साथ कुशल जन सेवक के पीपीपीरूप में कार्य करने और लोक कल्याण के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा व आशीर्वाद दिया था।
उसके बाद से सीएम योगी जब भी अपने पैतृक गांव जाते तो मां हर बार उनकी स्वस्थता के साथ ही जनता की यूं ही निष्ठा एवं समर्पित भाव से सेवा करने का आशीर्वाद देती थी।
मां की प्रेरणा और आशीर्वाद को सीएम योगी अपने जीवन में हमेशा से ऊर्जा का स्रोत मानते रहे हैं। जब भी सीएम योगी अपने पैतृक गांव आते थे तो विदा करते समय उनकी मां अपने हाथ से दही-चीनी खिलाया करती थी।