विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पौड़ी के श्रीनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दस दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ

By KamalEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 23 Nov 2026 12:36 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर गढ़वाल में दस दिवसीय प्रसिद्ध बैकुंठ चतुर्दशी मेले और विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगाए।

दस दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी को लेकर श्रीनगर में उत्साह का माहौल रहा। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेले में आयोजित कार्यक्रमों और विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मेले में स्थानीय संस्कृति, लोक परंपराओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मेले के दौरान आगामी दस दिनों तक धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- गांव में अपनी दुकान खोलकर आत्मनिर्भर बनीं पौड़ी की पूजा, हर माह कमा रही 22500 रुपये

यह भी पढ़ें- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 90 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस, हेलीकॉप्टर से गांव पंचूर पहुंचे योगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।