Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buransh Juice: गर्मी में ताजगी घोल रहा बुरांश, बढ़ी डिमांड; जानिए इसके फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 03:56 PM (IST)

    Buransh Juice मैदान में बढ़ती गर्मी के दौरान मार्च-अप्रैल माह में पर्वतीय क्षेत्रों में औषधीय गुणों से भरपूर बुरांश का फूल खिलता है। ऊंचाई क्षेत्र में खिलने वाले इन फूल से पहाड़ की महिलाएं जूस बनाकर उसे आसपास की दुकानों तक पहुंचाती है।

    Hero Image
    गर्मी में ताजगी घोल रहा बुरांश, बढ़ी डिमांड; जानिए इसके फायदे

    कोटद्वार, संवाद सहयोगी। पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले बुरांश के फूल का जूस पर्यटकों के शरीर में ताजगी घोल रहा है। यही कारण है कि भीषण गर्मी के बीच बुरांश के जूस की डिमांड भी लगातार बढ़ने लगी है। कोटद्वार बाजार में बुरांश का जूस सौ रुपये लीटर तक बिक रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैदान में बढ़ रही डिमांड से पहाड़ी की महिला समूहों को भी बेहतर रोजगार उपलब्ध हो रहा है। मैदान में बढ़ती गर्मी के दौरान मार्च-अप्रैल माह में पर्वतीय क्षेत्रों में औषधीय गुणों से भरपूर बुरांश का फूल खिलता है। ऊंचाई क्षेत्र में खिलने वाले इन फूल से पहाड़ की महिलाएं जूस बनाकर उसे आसपास की दुकानों तक पहुंचाती है। यही से बुरांश का जूस मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचता है।

    पर्यटकों में बढ़ गई बुरांश के जूस की डिमांड

    वर्तमान में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का पारा चालीस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में बुरांश का जूस पर्यटकों व अन्य लोगों के लिए ताजगी का एक बेहतर माध्यम बना हुआ है। गढ़वाल क्षेत्र में घूमने के लिए पहुंचने वाले अधिकांश पर्यटक वापस लौटते समय अपने साथ बुरांश का जूस अवश्य लेकर जा रहे हैं। जूस विक्रेता राजेंद्र ने बताया कि कोटद्वार में जूस की डिमांड लगातार बढ़ रही है। यही नहीं पहाड़ में बने माल्टा व आंवले के जूस को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

    बुरांश की खूबियां

    बुरांश का जूस एक बहुत ही अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा के लिए सबसे बेहतर है। बुरांस के फूलों से जैम, जूस और चटनी भी बनती है। बुरांस में विटामिन सी होता है। यही कारण है कि यह सर्दी, जुकाम के अलावा त्वचा और बालों के लिए काफी लाभदायक है। बुरांश तनाव को कम करने में मदद पहुंचाता है।

    comedy show banner