Kotdwar Accident: पैराफिट से टकराई बाइक, एक की मौत और दूसरा घायल
बुधवार सुबह बैजरो पुल के पास एक बाइक पैराफिट से टकरा गई जिससे 14 वर्षीय छात्र आर्यन वर्धन की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा 16 वर्षीय सूरज सिंह बिष्ट घायल हो गया। पुलिस ने नयार नदी से आर्यन का शव बरामद किया। सूरज सिंह बिष्ट 11वीं कक्षा का छात्र है।
संवाद सूत्र, जागरण, बीरोंखाल। बुधवार सुबह बैजरो पुल के पास सड़क किनारे बने पैराफिट पर एक बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक में पीछे बैठे 14 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा 16 वर्षीय नवयुवक घायल हो गया। पुलिस ने नदी से छात्र का शव बरामद किया है।
घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। राजकीय इंटर कॉलेज स्यूंसी में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत सूरज सिंह बिष्ट (16 वर्ष) पुत्र पाल सिंह बिष्ट, निवासी डांडा ग्वीन बाइक से स्कूल जा रहा था। बाइक में पिछली सीट पर इसी विद्यालय में कक्षा नौ में अध्ययनरत रीठाधार निवासी आर्यन वर्धन (14 वर्ष) पुत्र जीतेन्द्र कुमार भी बैठा था।
इसी दौरान बाइक बैजरो पुल में पैराफिट से टकरा गयी। वाहन टकराने से पीछे बैठा आर्यन वर्धन नयार नदी में गिर गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थैलीसैंण थाने की पुलिस टीम ने नदी में आर्यन का शव बरामद कर लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।