Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर निकाली रैली

    कोटद्वार: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में नौ अगस्त 1942 को चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन की वर्ष

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 09 Aug 2019 06:14 PM (IST)
    भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर निकाली रैली

    कोटद्वार: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में नौ अगस्त 1942 को चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने रैली निकाली। साथ ही शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व महापौर हेमलता नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर में रैली निकाली गई। झंडा चौक से तहसील तक निकाली गई रैली के दौरान आजादी के लड़ाकों के सम्मान में नारेबाजी की गई। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में मुंबई के मैदान में अंग्रेजो भारत छोडो आंदोलन शुरू हुआ था, जिसमें देश की आजादी की खातिर 830 लोगों ने अपने जान गंवाई थी और 18 हजार लोगों को नजरबंद किया गया था। साथ ही आठ हजार लोगों ने गिरफ्तारी दी थी। रैली में जिलाध्यक्ष डॉ.चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष रंजना रावत, जगमोहन नेगी, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा, सुनीता बिष्ट, विजय रावत, अमित राज, उपेंद्र सिंह नेगी, शंकेश्वर प्रसाद, चंद्रमोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप