विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर मंदिर में खड़ा दीया अनुष्ठान शुरू, 209 निसंतान जोड़ों ने हाथों में लिया आस्था का दीपक

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:51 AM (IST)

श्रीनगर गढ़वाल के कमलेश्वर महादेव मंदिर में ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर खड़ा दीया अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। 209 निसंतान दंपति संतान प्राप्ति की मनोकामना के साथ रातभर दीपक लेकर भगवान शिव की आराधना करेंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। ऐतिहासिक एवं पौराणिक बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर सोमवार को पौराणिक कमलेश्वर महादेव मंदिर में प्रसिद्ध खड़ा दीया अनुष्ठान आयोजित किया गया।

गोधूलि बेला में मंदिर के महंत आशुतोष पुरी निसंतान दंपतियों को श्रीफल प्रदान कर अनुष्ठान का शुभारंभ कराया। इसके बाद निसंतान दंपति पूरी रात हाथों में जलता हुआ दीपक लेकर खड़े रहकर भगवान शिव की आराधना करेंगे।

धार्मिक मान्यता है कि इस अनुष्ठान में श्रद्धापूर्वक शामिल होने वाले दंपतियों की संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है।

खड़ा दीया अनुष्ठान में शामिल होने के लिए इस वर्ष देश के विभिन्न शहरों से 209 निसंतान दंपतियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें चंडीगढ़, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, देहरादून, दिल्ली और मेरठ सहित कई शहरों के दंपति शामिल हैं। 

गोधूलि बेला में श्रीफल वितरण के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ। मंगलवार तड़के दंपति स्नान के बाद हवन में शामिल होंगे। इसके उपरांत उन्हें श्रीफल प्रदान किया जाएगा और प्रसाद वितरण होगा। बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी पर श्रीनगर और आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचकर पूरे वर्ष की सुख-समृद्धि और शांति की कामना के साथ 365 बत्तियां प्रज्ज्वलित करेंगे।

चतुर्दशी तिथि सोमवार तड़के दो बजे से सोमवार मध्यरात्रि 12 बजे तक रहेगी। इस अवधि में श्रद्धालु कमलेश्वर महादेव मंदिर में 365 बत्तियां अर्पित कर सकेंगे। महंत ने बताया कि अनुष्ठान को लेकर मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मेले को लेकर श्रीनगर पुलिस अलर्ट

23 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी को लेकर श्रीनगर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में जुटी है।

मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। साथ ही बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ ही यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, श्रमिकों, फड़-फेरी लगाने वालों और अस्थायी रूप से कार्य करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक पूछताछ और जांच भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बैकुंठ चतुर्दशी: श्रीनगर गढ़वाल के कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा 'खड़ा दीया अनुष्ठान', देश-विदेश से जुटे 209 दंपती

यह भी पढ़ें- श्रीनगर गढ़वाल बैकुंठ चतुर्दशी मेला, खड़ा दिया अनुष्ठान को 190 दंपतियों का पंजीकरण... अमेरिकी जोड़ा भी पहुंचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।