श्रीनगर गढ़वाल बैकुंठ चतुर्दशी मेला, खड़ा दिया अनुष्ठान को 190 दंपतियों का पंजीकरण... अमेरिकी जोड़ा भी पहुंचा
श्रीनगर गढ़वाल में बैकुंठ चतुर्दशी पर होने वाले खड़ा दिया अनुष्ठान के लिए 190 निसंतान दंपतियों ने पंजीकरण कराया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी के दिन आयोजित होने वाले खड़ा दिया अनुष्ठान के लिए अभी तक कुल 190 निसंतान दंपति अपना पंजीकरण करा चुके हैं। अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए मंदिर स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
महंत श्री 108 आशुतोष पुरी जी महाराज ने बताया कि स्थानीय के साथ देश के विभिन्न राज्यों व अमेरिका सहित अन्य देश से अभी तक कुल 190 निसंतान दंपतियों ने खड़ा दिया अनुष्ठान के लिए पंजीकरण किया है। बताया कि 23 नवंबर को शाम शुभ मुहूर्त पर खड़ा दिया अनुष्ठान शुरू होगा।
सभी दंपति पूरी रात भगवान शिव से संतान प्राप्ति के लिए खड़े होकर हाथ में जलता दीया रखते हुए पचाक्षरी मंत्र के जाप करेंगे। अगली सुबह सूर्योदय से पूर्व दंपति द्वारा अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए दीयों को अलकनंदा नदी में प्रवाहित कर अपना व्रत तोड़ा जाएगा।