Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्वविद्यालय के छह संकायों के कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 13 Mar 2019 05:26 PM (IST)

    जागरण संवाददाता श्रीनगर गढ़वाल गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर की दो दिवसीय अंतर संकाय सा ...और पढ़ें

    Hero Image
    विश्वविद्यालय के छह संकायों के कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल

    गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर की दो दिवसीय अंतर संकाय सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताएं बिड़ला परिसर श्रीनगर के मैदान में आयोजित हो रही हैं। गुरुवार से शुरू हो रही इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के छह विभिन्न संकायों के छात्र-छात्रा कलाकार अपनी प्रतिभा से दर्शकों को मोहेंगे। सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं बिड़ला परिसर के मैदान में बने पंडाल में और शैक्षणिक प्रतियोगिताएं बिड़ला परिसर के एसीएल हाल में होंगी। अंतर संकाय सांस्कृतिक शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के आयोजन अध्यक्ष और गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस राणा के दिशा निर्देशन में समारोह को लेकर विभिन्न आयोजन उपसमितियां भी गठित कर दी गयी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रो. संपूर्ण सिंह रावत की अध्यक्षता में वाद निवारण समिति, प्रो. मोहन सिंह पंवार की अध्यक्षता में कार्यक्रम संचालन समिति, प्रो. मोनिका गुप्ता के संयोजन में मंच साज सज्जा एवं पंडाल व्यवस्था समिति, चीफ प्राक्टर प्रो. अरुण बहुगुणा की अध्यक्षता में अनुशासन समिति, प्रो. एआर डंगवाल की अध्यक्षता में प्रचार प्रसार समिति, प्रो. अशोक पोखरियाल के संयोजन में ग्रीन रूम व्यवस्था समिति, डा. अनिल नौटियाल के संयोजन में अभिलेख समिति और डा. विजय ज्योति कुमार के संयोजन में पारितोषिक व प्रमाणपत्र समिति का गठन किया गया है। प्रो. मोनिका गुप्ता सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की समन्वयक हैं।

    गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू और आयोजन कमेटी के अध्यक्ष प्रो. पीएस राणा ने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रथम दिन 14 मार्च को सुगम संगीत, लोकगीत, समूहगान और शास्त्रीय गायन व लोकनृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। शैक्षणिक प्रतियोगिता के अंतर्गत काव्यपाठ, वाद विवाद, मिमिक्री प्रतियोगिताएं एसीएल में होंगी। यह सभी प्रतियोगिताएं प्रात: साढ़े दस बजे से शुरू होंगी। 15 मार्च को सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत एकांकी नाटक, माइम, शास्त्रीय नृत्य, कब्बाली और शैक्षणिक प्रतियोगिता के अंतर्गत क्विज पाश्चात्य गायन प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगी टीमों को हिलांस, मोनाल, घुघुती, म्योली, घेंदुड़ी, काफल पाकू संकाय कोड दिया गया है।