यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जीआरपी चौकी के पास मुरादाबाद के युवक ने पेड़ से लटककर कर ली खुदकशी nainital news
रामनगर में जीआरपी चौकी के समीप मुरादाबाद का युवक फांसी पर झूल गया। मंगलवार सुबह लोगों ने शव पेड़ से ...और पढ़ें

रामनगर, जेएनएन : रामनगर में जीआरपी चौकी के समीप मुरादाबाद का युवक फांसी पर झूल गया। मंगलवार सुबह लोगों ने शव पेड़ से लटका देखा। युवक के परिजनों ने रामनगर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
मंगलवार को रेलवे स्टेशन में जीआरपी चौकी से कुछ दूर खंडहर में लोगों ने पीपल के पेेड़ पर युवक का शव लटका देखा। सूचना पर कोतवाल रवि सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव जमीन से दो फुट ऊपर लटका हुआ था। टी शर्ट पर मुरादाबाद के एक हलवाई का नंबर लिखा मिला। नंबर के आधार पर पुलिस को परिजनों का पता चला। शव की शिनाख्त के लिए रामनगर से एसआई बीसी मासीवाल युवक के पिता मुनीष व भाई रोहित को लाने के लिए मुरादाबाद गए। पिता ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने पुत्र मोहित के रूप में की। बताया कि वह मुरादाबाद थाना सिविल लाइन पीटीसी ग्राउंड के पास रहते हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का रामनगर में ही दाह संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि मोहित बीएससी मेें फेल हो गया था। इन दिनों काफी परेशान था। पढ़ाई के लिए डांटने पर दो साल पहले घर छोड़कर चला गया था। बीच में कभी कभार घर आता जाता रहता है।
