Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्मदिन मना कर लौट रहे दोस्तों की कार हुई हादसे की शिकार, मातम में बदली खुशियां; दो की मौत व तीन घायल

    By Edited By: Nirmala Bohra
    Updated: Tue, 30 May 2023 09:24 AM (IST)

    जन्मदिन मना कर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी दो की मौत। हादसे में दो युवकों की की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद भरत को रेफर कर दिया गया। लकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

    Hero Image
    जन्मदिन मना कर लौट रहे दोस्तों की कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी, दो की मौत, तीन घायल

    संवाद सूत्र, चोरगलिया : Accident in Haldwani: जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवकों की कार रविवार देर रात शक्तिफार्म से सिडकुल को जाने वाली रोड पर जेल कैंप पुल के पास डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दो युवकों की की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। पांचों युवक ऊधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म इलाके में जन्मदिन मनाने के बाद कार से लौट रहे थे। जेल कैंप पुल के पास कार पलट गई। कार सवार 21 वर्षीय सतीश आर्य पुत्र कृष्ण राम आर्य और 24 वर्षीय राकेश उर्फ सोनू सिंह पुत्र हरदयाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    गंभीर रूप से घायलों को ले जाया गया अस्‍पताल

    वहीं, गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय राहुल आर्य पुत्र लीला आर्य, 20 वर्षीय भरत रावत पुत्र माधव सिंह रावत, 20 वर्षीय लकी आर्य पुत्र खड़क राम को सितारगंज सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भरत को रेफर कर दिया गया। लकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

    राहुल, भरत, सतीश और लकी ग्राम पंचायत तल्ला पचौनिया नयागांव कटान, चोरगलिया में रहते हैं। राकेश उर्फ सोनू उत्तर प्रदेश में कटहरा टाल बरेली जिले का निवासी है। वर्तमान में वह भी तल्ला पचौनिया चोरगलिया में रह रहा था। सतीश दिल्ली में जाब करता था। वह करीब एक माह पहले ही घर लौटा था।

    कुछ दिन बाद दिल्ली जाने वाला था। माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। राकेश दीदी व जीजा के साथ चोरगलिया में रहकर फोटोग्राफी की दुकान चलाता था। जीजा बटाईदारी जबकि पिता बरेली में किसानी करते हैं। सभी दोस्त राहुल का जन्मदिन मनाने के लिए शक्तिफार्म गए थे।

    comedy show banner
    comedy show banner