विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: ज्योति हत्याकांड का पर्दाफाश, भाई से बढ़ रही थी नजदीकी; इसलिए योग सेंटर संचालक ने मार डाला

Published: Wed, 20 Aug 2025 02:58 PM (IST)

हल्द्वानी में योग प्रशिक्षक ज्योति मेर की हत्या के मामले में पुलिस ने सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया है। 31 ...और पढ़ें

31 जुलाई को किराए के कमरे से बरामद हुआ था योग ट्रेनर का शव. Concept Photo
31 जुलाई को किराए के कमरे से बरामद हुआ था योग ट्रेनर का शव. Concept Photo

HighLights

  1. 31 जुलाई को किराए के कमरे से बरामद हुआ था योग ट्रेनर का शव
  2. नगला तिराहे के पास से पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। योग ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। गला घोंट ट्रेनर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपित कई दिन नेपाल में रहा। इसके बाद वापस लौट आया। नगला तिराहे के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

31 जुलाई को योग ट्रेनर ज्योति मेर की लाश उसके किराए के कमरे से बरामद हुई थी। मामले में पुलिस ने योग ट्रेनर संचालक दो भाइयों अभय और अजय के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था। वहीं जांच में पता चला कि अभय ज्योति से खुन्नस रखता था। जिसकी वजह उसके भाई अजय और ज्योति के बीच बढ़ती नजदीकी थी।

ज्योति के चक्कर में अजय ने अभय को खर्चा देना तक बंद कर दिया था। जिसके बाद अभय ने ट्रेनर को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। और गला घोंट हत्या कर दी। इसके बाद टैक्सी से बनबसा पहुंचा। यहां से नेपाल को चला गया।