Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी में पेड़ के नीचे दबकर श्रमिक की मौत, रमसाली रेंज चोरगलिया में घटी घटना

    By Prashant MishraEdited By:
    Updated: Thu, 23 Dec 2021 09:28 PM (IST)

    टाइगोर नगर शक्तिफार्म निवासी 55 वर्षीय सचिन बड़ई पुत्र साधू बड़ई पेड़ों के कटान का काम करता था। गुरुवार को वह अपने साथियों के साथ रमसाली रेंज चोरगलिया में पेड़ काट रहा था। पेड़ को काटते समय वह उसके गिरने की स्थिति को नहीं समझा पाया।

    Hero Image
    मृतक के स्वजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। मृतक की एक बेटी व दो बेटे हैं।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। जंगल में पेड़ों का कटान करने गए एक श्रमिक के ऊपर विशालकाय पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। टाइगोर नगर शक्तिफार्म निवासी 55 वर्षीय सचिन बड़ई पुत्र साधू बड़ई पेड़ों के कटान का काम करता था। गुरुवार को वह अपने साथियों के साथ रमसाली रेंज चोरगलिया में पेड़ काट रहा था। पेड़ को काटते समय वह उसके गिरने की स्थिति को नहीं समझा पाया। विशालकाय पेड़ उसके ऊपर गिर गया। पेड़ का काटकर साथी उसे निजी अस्पताल लाए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वन विकास निगम के सेक्शन अधिकारी चंद्रमोहन पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के स्वजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। मृतक की एक बेटी व दो बेटे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिस पेड़ को पूजा, उसी से मौत

    वन विकास निगम के सेक्शन अधिकारी चंद्र मोहन पांडे ने बताया कि जंगल में गुरुवार को कटान शुरू ही हुआ था। सबसे पहले सचिन बड़ई व उसके साथियों ने एक पेड़ की पूजा की। इसके बाद उसी पेड़ को काटना शुरू किया। पहला पेड़ काटते ही श्रमिक दबकर मर गया।

    पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    नैनीताल। श्रीनगर गढ़वाल से दोस्तों के साथ घूमने नैनीताल पहुंचे पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को सूचित कर पंचनामें की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    जानकारी के मुताबिक श्रीनगर गढ़वाल निवासी अनुराग पुत्र दिगंबर बुधवार को अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए है नैनीताल आया हुआ था। यहां दिनभर घूमने के बाद देर शाम सभी दोस्तों ने साथ बैठकर काफी शराब पी ली। अधिक नशा होने के बाद सभी दोस्त सोने के लिए चले गए। देर रात अचानक अनुराग की तबीयत काफी बिगड़ गई। होटल कर्मियों को सूचना देने के बाद दोस्त उसे लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि मृतक के स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी है। स्वजनों के पहुंचते ही पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हृदयघात का मालूम पड़ रहा है। फिर भी अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।