Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में महिला गिरफ्तार, जानिए क्‍या है मामला

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 27 Jan 2021 02:33 PM (IST)

    नैनीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र में बीते वर्ष किशोर को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने संबंधित महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

    Hero Image
    नैनीताल में खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में महिला गिरफ्तार, जानिए क्‍या है मामला

    नैनीताल, जागरण संवाददाता : नैनीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र में बीते वर्ष किशोर को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि बीते वर्ष फरवरी छह फरवरी को शहर के मल्लीताल क्षेत्र में एक नवजात नाले में पड़ी हुई मिली थी। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद क्षेत्र की ही एक नाबालिग किशोरी ने नवजात को खुद का बच्चा बताते हुए अपने ही चचेरे भाई पर संगीन आरोप लगाए थे। 

    पुलिस पूछताछ और किशोर को पोक्सो कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। बाल सुधार गृह से बाहर आने के बाद उक्त किशोर ने अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद किशोर के पिता की ओर से संबंधित किशोरी के परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया था। 

    मामले में पुलिस ने 11 अगस्त को छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा पांच लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को पुलिस ने मामले में आरोपित चल रही क्षेत्र निवासी रमा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि महिला को न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है।