Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केएमवीएन की परिसंपत्तियां निजी हाथों में देने का विरोध, कर्मियों ने किया आर-पार की लड़ाई का एलान

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 17 Dec 2019 06:47 PM (IST)

    कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ ने निगम की संपत्तियों को निजी हाथों में देने का पुरजोर विरोध का एलान दोहराया है।

    केएमवीएन की परिसंपत्तियां निजी हाथों में देने का विरोध, कर्मियों ने किया आर-पार की लड़ाई का एलान

    नैनीताल, जेएनएन : कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ ने निगम की संपत्तियों को निजी हाथों में देने का पुरजोर विरोध का एलान दोहराया है। उन्होंने निगम प्रबंधन पर समझौते से मुकरने का आरोप लगाते हुए चेयरमैन से हस्तक्षेप की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को हुई बैठक में महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि पर्यटन मंत्री से बनी सहमति व निगम अध्यक्ष के आश्वासन के बाद भी निगम प्रशासन द्वारा संपत्तियों को निजी हाथों में देने के आए दिन निविदा निकाली जा रही है। आरोप लगया कि निविदा निरस्त करने पर बनी सहमति के बावजूद समझौते की अनदेखी की जा रही है। निगम प्रशासन एक तरफ संविदा कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए निदेशक मंडल में प्रस्ताव पारित करने की बात कर रहा है, वहीं कर्मचारी महासंघ से हुए समझौते को भी लागू नहीं कर रहा है।

    मुख्यालय यूनियन के महामंत्री मंजुल सनवाल ने कहा कि निगम प्रबंधन मनमानी पर उतर आया है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।  महासंघ के महामंत्री महेश कांडपाल ने कहा कि निगम की किसी भी इकाई को निजी क्षेत्र में नहीं जाने दिया जाएगा। महासंघ संयोजक प्रकाश चंदोला ने कहा कि निगम प्रशासन के अडिय़ल रवैये के चलते अब महासंघ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। साथ ही उन्होंने निगम के अध्यक्ष से इस प्रकरण पर हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।