दो दिन की राहत के बाद कल से मौसम में होगा बदलाव, धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी Nainital News
तराई-भाबर में लगातार दूसरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। रविवार को करीब चार घंटे हुई हल्की बारिश ने मिट्टी की नमी बढ़ा दी ही। तापमान में गिरावट का सिलसिला भी जारी है।
हल्द्वानी, जेएनएन : तराई-भाबर में लगातार दूसरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। रविवार को करीब चार घंटे हुई हल्की बारिश ने मिट्टी की नमी बढ़ा दी ही। तापमान में गिरावट का सिलसिला भी जारी है। हालांकि सोमवार से बारिश की गतिविधि कम होने लगेगी।
हल्द्वानी में रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे। 11 बजे बारिश शुरु हो गई और रुक-रुककर दोपहर तीन बजे तक बारिश होती रही। बारिश से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
रविवार का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 व 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम धीरे धीरे कमजोर पड़ रहा है। सोमवार को कुमाऊं में आंशिक रूप जे बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
चार मई से फिर बदलेगा मौसम
सोमवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। अगले दो-तीन दिन पर्वतीय इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश को छोड़कर मौसम शुष्क रहेगा। चार मई की शाम से मौसम में फिर बदलाव होने के साथ कुमाऊं के कई इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है।
मई में पहली बार 30 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पश्चिमी विक्षोभ ने धरती को भिगोने के साथ भीषण गर्मी से राहत देने का काम किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को हल्द्वानी में हल्की बारिश हुई। आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। रवि वार को भी मौसम का यही रुख देखने के लिए मिल रहा है। तापमान में गिरावट से मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश के बाद तापमान मई महीने में पहली बार 30 डिग्री से नीचे उतर आया है। शनिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री व न्यूनतम 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री व न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कुमाऊं में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। फिलहान दो तीन दिनों तक गर्मी से राह रहेगी।
मंडियों में तीन से पांच रुपए किलो प्याज बेचने के लिए मजबूर हुए किसान
जमरानी बांध को लेकर तेज हुई कवायद, शासन ने मांगी पेयजल योजना की डीपीआर