Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्गा कॉलोनी में जल संकट, प्रदर्शन

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 27 Nov 2019 07:24 AM (IST)

    नवाबी रोड पर शिव मंदिर के पास स्थित दुर्गा कॉलोनी में एक सप्ताह से जल संकट से लोग परेशान हैं। कई बार अफसरों को बताया जा चुका है इसके बावजूद व्यवस्था नहीं सुधर रही। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने जलसंस्थान दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया और अफसरों को कोसा।

    दुर्गा कॉलोनी में जल संकट, प्रदर्शन

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: नवाबी रोड पर शिव मंदिर के पास स्थित दुर्गा कॉलोनी में एक सप्ताह से जल संकट से लोग परेशान हैं। कई बार अफसरों को बताया जा चुका है, इसके बावजूद व्यवस्था नहीं सुधर रही। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने जलसंस्थान दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया और अफसरों को कोसा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वार्ड नंबर नौ के पार्षद राजेंद्र सिंह जीना के नेतृत्व में क्षेत्रवासी जलसंस्थान कार्यालय पहुंचे। पार्षद ने बताया कि कॉलोनी करीब 300 परिवार रहते हैं। एक सप्ताह से नल सूखे पड़े हैं। क्षेत्र में नलकूप और गौला की लाइनें होने के बावजूद साल भर जल संकट रहता है। इसके अलावा पानी के वितरण के समय की जानकारी भी लोगों को नहीं दी जाती है। जिससे जलापूर्ति होने पर लोग जानकारी के अभाव में इसे स्टोर नहीं कर पाते हैं। इसके बाद पार्षद संग लोगों ने अवर अभियंता से मुलाकात की और जलापूर्ति सुचारू करने के साथ ही इसके वितरण के समय की जानकारी लोगों को उपलब्ध करने की मांग की। जलसंस्थान ने जल्द जलापूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया है।

    ---------

    नहर कवरिग को लेकर पार्षदों ने किया प्रदर्शन

    जासं, हल्द्वानी: स्टेट बैंक से मुखानी तक प्रस्तावित नहर कवरिंग निर्माण कार्य लटकने से स्थानीय लोगों में रोष है। अधूरे निर्माण कार्य से हो रही दिक्कतों को लेकर मंगलवार को पार्षदों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। पार्षदों ने नहर कवरिंग का काम जल्द पूरा करने की माग की। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद रवि जोशी, राजेंद्र सिंह जीना, जीशान परवेज, रईस वारसी गुड्डू, रोहित कुमार, हेमंत शर्मा, नीरज बगड्वाल, तौफीक अहमद, मोहम्मद गुफरान, मुकुल बल्यूटिया, गोपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।