Uttarakhand Weather: अक्टूबर की विदाई में बदला मिजाज, ठंड का एहसास... आज कैसा रहेगा मौसम?
हल्द्वानी में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जहां बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, जिससे ठंडक बढ़ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । शहर में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली है। इस दौरान आसमान में हल्के घने बादल छाए रहे, जबकि दोपहर को कुछ देर के लिए हल्की बरसात हुई। जिसके बाद मौसम खुलने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसने ठंड का एहसास दिलाया।
अक्टूबर की विदाई करते हुए मौसम ने ठंडक का एहसास दिलाना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों से सुबह के समय धूप होने से तापमान थोड़ा गर्म रहा। वहीं शुक्रवार को आसमान में बादल छाने के साथ ही मौसम में थोड़ा ठंडापन दिखा। इस दौरान सुबह से ही हल्की ठंडी हवाएं अपना एहसास दिला रही थीं।
कुछ देर बाद दोपहर करीब दो बजे हल्द्वानी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली। इससे वातावरण ठंडा हो गया। ऐसे में दोपहिया वाहन पर जाने वाले ठिठुरते हुए जाते दिखे।
मौसम विभाग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्द्वानी शहर में मौसम साफ रहेगा। जबकि नैनीताल जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Weather Update: जम्मू-कश्मीर में फिर बदल सकता है मौसम, दो दिन बारिश और बर्फबारी के संकेत, जानें ताजा अपडेट
यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान Arnab ने मचाई तबाही; हवा और बारिश से किसानों को भारी नुकसान, आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?