Weather Update: जम्मू-कश्मीर में फिर बदल सकता है मौसम, दो दिन बारिश और बर्फबारी के संकेत, जानें ताजा अपडेट
Jammu-Kashmir Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 1 से 5 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में नवंबर के पहले सप्ताह में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान।
HighLights
1 से 5 नवंबर तक हल्की बारिश/बर्फबारी संभव।
कश्मीर के पर्यटन स्थलों में रातें सर्द।
किसानों को कृषि कार्य जारी रखने की सलाह।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आने वाले कुछ स्थानों पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार, 31 अक्टूबर को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। वहीं 1 से 3 नवंबर तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है।
इस दौरान 1 नवंबर की देर शाम कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 4 से 7 नवंबर तक मौसम अमूमन शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि 5 नवंबर की देर शाम कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 7 नवंबर तक किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की कटाई और अन्य कृषि कार्य जारी रखें।
कश्मीर के पर्यटन स्थलों में रातें सर्द
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा। पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ गई है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू संभाग में मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना हुआ है। जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कठुआ में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री, जबकि कटड़ा में 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रामबन में विभिन्न मौसम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।