विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवाती तूफान Arnab ने मचाई तबाही; हवा और बारिश से किसानों को भारी नुकसान, आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम? 

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:32 AM (GMT+05:30)

Bihar Weather Update: चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से बिहार में शुक्रवार को तेज हवा के साथ दिनभर रुक-रुककर वर्षा ...और पढ़ें

खेत में गिरी फसल को बचाने की कोशिश में किसान। जागरण

खेत में गिरी फसल को बचाने की कोशिश में किसान। जागरण 

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान अर्णब से बिहार में तेज हवा संग वर्षा।

  2. धान की फसल को नुकसान, जनजीवन हुआ प्रभावित।

  3. तूफान का असर कमजोर, हल्की वर्षा की संभावना।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Report: चक्रवाती तूफान अर्णब का असर बिहार में शुक्रवार को देखने को मिला। राजधानी पटना में सुबह से देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवा के साथ दिनभर रुक-रुककर वर्षा होती रही। कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज वर्षा के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

सड़कों पर जगह-जगह कीचड़ पसरा रहा। वर्षा और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

कई जगहों पर तेज हवा के कारण फसल के गिरने और कटाई के बाद खेतों में रखी उपज के भींगने की समस्या सामने आई है। हालांकि अब चक्रवाती तूफान अर्णब का प्रभाव कमजोर होने के साथ भारी वर्षा की गतिविधियों में आज से कमी के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शनिवार को राजधानी सहित सभी जिलों में बादलों की आवाजाही के बीच कई स्थानों पर छिटपुट व हल्की वर्षा की संभावना है। सुबह और रात्रि में विशेषकर हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

तेज हवा के साथ वर्षा होने से जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे के दौरान नालंदा के इस्लामपुर में 58.8 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 32.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

भोजपुर में 44 किमी प्रतिघंटा हवा की गति दर्ज हुई। राजधानी सहित ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस एवं 27.4 डिग्री सेल्सियस कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान अर्णब का बचा हुआ हिस्सा अब उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया में स्थित हो गया है। एक और दो नवंबर को पटना सहित उत्तर और दक्षिण भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

नवादा के अकबरपुर में 57.8 मिमी, कटिहार के अमदाबाद में 52.2 मिमी, गया के टनकुप्पा में 52.2 मिमी, भभुआ के अधवारा में 50.6 मिमी, सिवान के दरौली में 50 मिमी, भभुआ में 48.2 मिमी, कटिहार में 45 मिमी, गया के डुमरिया में 45 मिमी, सिवान के सिसवन में 44.2 मिमी, बांका के बौसी में 43.8 मिमी, नालंदा के एंगरसराय में 43.6 मिमी, नवादा के रजौली में 42.8 मिमी, रोहतास के चेनारी में 42.4 मिमी, भभुआ के कुदरा में 41.4 मिमी, नालंदा के कटारीसराय में 39.8 मिमी, मोहनिया में 38.6 मिमी, नवादा के कौआकोल में 38.4 मिमी, नालंदा के हिलसा में 38.4 मिमी, पटना के खुसरूपुर में 38.2 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 38.2 मिमी, मधुबनी के बेनीपट्टी में 37.4 मिमी, गया के बेलागंज में 37.4 मिमी, नालंदा के बिहारशरीफ में 37 मिमी, मुजफ्फरपुर के सराय में 36.8 मिमी, नालंदा के बिंद में 36.8 मिमी एवं नवादा में 36.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें- पटना का पाटलिपुत्र खेल परिसर होगा हाई-टेक: 8 लेन का नया सिंथेटिक ट्रैक बनेगा, बरमूडा घास से सजेगा मैदान

यह भी पढ़ें- कमजोर पड़ा चक्रवात अर्णब! भागलपुर में सुधरेगा मौसम, शनिवार को धूप-छांव के आसार; दियारा में लेट होगी रबी बुआई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।