Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड में कब दस्‍तक देगा Pre-Monsoon? आ गया अपडेट, बौछारों में भीगने को हो जाइए तैयार

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 08:21 PM (IST)

    इस साल गर्मी के मौसम में अच्छी बारिश हुई है जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह प्री-मानसून दस्तक दे सकता है जिससे पहाड़ों ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्री-मानसून अगले सप्ताह दे सकता है दस्तक. Concept

    जासं, हल्द्वानी । गर्मियों के सीजन मौसम मेहरबान रहा है। प्रदेश में मार्च से मई तक सामान्य से 35 प्रतिशत तक अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है। मेघों के बरसने से गर्मी के भीषण प्रकोप से राहत मिली।जून की शुरुआत सुकूनभरी हुई है। मंगलवार शाम तक जमकर बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, अगले सप्ताह प्री-मानसून की दस्तक होने की संभावना है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की फुहारों के साथ मानसून के पहले चरण का आरंभ होने की उम्मीद है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

    डा. सिंह ने बताया कि पहले 10 से 12 जून के बीच प्री-मानसून की दस्तक होने की संभावना थी। लेकिन मौसम के बदले मिजाज के कारण आठ से 10 जून के बीच बरसात के सीजन का शुरुआती चरण आरंभ हो सकता है। इसी तरह मानसून सीजन की शुरुआत 15 से 18 जून के आसपास होने की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 12 से 15 जून के मध्य हो सकता है।

    डा. सिंह ने बताया कि अभी तक हुई वर्षा का कारण बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र और अरब सागर में सक्रिय हुआ चक्रवात था। वहीं, इस वर्ष सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई है।

    तराई-भाबर का पारा लुढ़का, गर्मी से राहत

    मंगलवार शाम तक हुई वर्षा की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। तराई-भाबर क्षेत्र में गर्मी से निजात मिली है। हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में बुधवार को अधिक तापमान तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के तापमान में करीब 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही दिन और रात के पारे में 14.6 डिग्री का अंतर होने से रात्रि के समय हल्की ठंडक रही।