यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं धुंध और कोहरा छाने के आसार
Uttarakhand Weather Update पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह शाम ठंड पड़ रही है। घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय धुंध ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। तराई भाबर से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी धूप खिल रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं पर सुबह के समय धुंध व उथला कोहरा छाने की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर तक कुमाऊं मंडल में वर्षा की संभावना नहीं है।
हल्द्वानी से ज्यादा गरम रहा अल्मोड़ा
पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह शाम ठंड पड़ रही है। घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय धुंध छाई रहती है। हल्द्वानी के तापमान में कमी आई है। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 27.7 व न्यूनतम 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान हल्द्वानी की अपेक्षा अधिक रहा। गुरुवार को अल्मोड़ा का अधिकतम पारा 28.2 डिग्री व न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
.jpg)
प्रमुख स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
हल्द्वानी 27.7 18.1
नैनीताल 20.7 11.1
मुक्तेश्वर 21.3 10.2
अल्मोड़ा 28.2 7.6
चंपावत 21.5 5.8
पिथौरागढ़ 24.3 11.0
चने व जौ की बुआई के लिए सही समय
मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी है। नैनीताल जिले के फल उत्पादकों को सलाह दी है कि सेब, नाशपाती, आडू, बेर आदि के पीली होकर गिरती पत्तियों को गड्ढे में एकत्र कर लेना चाहिए। संक्रमित पत्तियों को जलाकर नष्ट कर देना चाहिए।
किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की बुआई के लिए यह उपयुक्त समय है। असिंचित क्षेत्र में गेहूं की किस्म सी-306, पीबीडब्ल्यू-175, पीबीडब्ल्यू-65, पीबीडब्ल्यू-396, पीबीडब्ल्यू-299 का चयन कर सकते हैं। बुआई से पहले खेत को अच्छे से तैयार कर लेना चाहिए।
