Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: नैनीताल में कोहरे संग रिमझिम वर्षा से मौसम सहावना, बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 02:59 PM (IST)

    सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को कोहरे और रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। वीकेंड के चलते पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी गई जिससे शहर में चहल-पहल बढ़ गई। सैलानियों ने विभिन्न पर्यटन स्थलों का आनंद लिया। मौसम विभाग ने रविवार को अधिक वर्षा की संभावना जताई है। तापमान 21 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

    Hero Image
    वीकेंड में बढ़ी सैलानियों की आमद। जागरण

    जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को कोहरे के साथ रिमझिम बारिश का दौर पूरे दिन जारी रहा। इधर, वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ने से नगर में चहल-पहल बढ़ गई है। आफ सीजन के चलते होटलों में भारी छूट मिलने से पर्यटकों की आमद बरकरार रहने की उम्मीद कारोबारियों को है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर में देर शाम कुछ देर के लिए बारिश तेज हुई, जो जल्द ही थम गई। इस बीच छाता और बरसाती पहने सैलानियों ने नगर के पर्यटन स्थल चिड़ियाघर, केव गार्डन, बाटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन, वाटरफाल, किलबरी व हनुमानगढ़ी की सैर की। शनिवार को हल्द्वानी व कालाढूंगी मार्ग से करीब डेढ़ हजार वाहनों की एंट्री हुई। इसमें जिला पंचायत प्रत्याशी-समर्थकों के वाहन भी शामिल हैं।

    इधर, मौसम विभाग देहरादून के निदेशक डा. बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार को अधिक वर्षा होने की संभावना है। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश पांच मिमी हुई है। आद्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 65 प्रतिशत रही।