Uttarakhand Tourism: मानसून में नैनीताल का मौसम सुहावना, वीकेंड मनाने पहुंचे पर्यटक
नैनीताल में वीकेंड पर मौसम सुहावना रहा और पर्यटकों ने खूब आनंद लिया। शुक्रवार रात हुई बारिश से झील का जलस्तर बढ़ गया जिससे नाले उफान पर थे और सड़कों पर जलभराव हो गया था। पर्यटकों ने स्नो व्यू हिमालय दर्शन जैसे स्थलों का भ्रमण किया। इस वर्ष अभी तक 876 मिमी वर्षा हो चुकी है और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को मौसम सुहावना बना रहा। वीकेंड पर पहुंचे सैलानियों ने मौसम के साथ नगर के पर्यटन स्थलों का आनंद उठाया। वहीं, शुक्रवार रात 50 मिमी वर्षा रिकार्ड की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।