विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी, बच्चों की पढ़ाई की 'छुट्टी'

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:19 AM (GMT+05:30)

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को विद्यालयी कार्य से मुक्त करने की मांग की है। 

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों को विद्यालयी कार्य से मुक्त करने को लेकर उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा।

पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ जनगणना का कार्य करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। इससे जहां शिक्षण कार्य प्रभावित होगा, वहीं जनगणना की शुद्धता पर भी असर पड़ सकता है।

जनगणना की शुद्धता पर पड़ सकता है असर 

शनिवार को शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात की, जहां आयुक्त ने शिक्षकों की समस्या को समझते हुए जल्द कार्यमुक्ति के आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।

शिक्षकों ने कहा कि एक दिसंबर से शुरू हो रहे जनगणना के द्वितीय चरण में प्रगणकों को घर-घर जाकर 40 प्रश्नों की जानकारी पीई एप पर दर्ज करनी है। यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें पूरी सावधानी और समय देना जरूरी है। ऐसे में शिक्षकों से विद्यालय में पढ़ाने के साथ जनगणना की जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा करना उचित नहीं है।

सर्दियों में दूरस्थ गांवों में जनगणना कार्य करना चुनौतीपूर्ण होगा। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड, कोहरा, जंगली जानवरों का भय और आवागमन की कठिनाइयों के बीच शिक्षकों के लिए विद्यालयी कार्य के साथ घर-घर जाकर जानकारी जुटाना संभव नहीं होगा।

शिक्षकों को विद्यालयी जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए, ताकि वे जनगणना का कार्य पूरी गंभीरता और शुद्धता से कर सकें। इस दौरान उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, जिलामंत्री एलडी पाठक, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला मंत्री डीएन भट्ट, जूनियर हाईस्कूल से कविता कपकोटी, जिला उपाध्यक्ष सुनीता भट्ट आदि रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून: जनगणना में लगी शिक्षकों की ड्यूटी, कई स्कूलों में पढ़ाई पर मंडराया संकट

यह भी पढ़ें- 2011 की जनगणना से तय होगा ओडिशा का नया सियासी नक्शा, परिसीमन में महिलाओं को मिल सकती हैं करीब 80 सीटें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।